Huawei P40 सीरीज 26 मार्च को होगी लॉन्च, ऑनलाइन होगा इवेंट का आयोजन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Mar 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Huawei P40 Series Launch on March 26 In Online Event details here
Huawei P40 Series - फोटो : TWITTER

    Huawei P40 सीरीज की लॉन्चिंग का कंपनी ने एलान कर दिया है। हुवावे पी40 सीरीज की लॉन्चिंग 26 मार्च को होगी। कोरोनावायरस के कारण इवेंट का आयोजन ऑनलाइन होगा। कंपनी ने हुवावे पी40 सीरीज की लॉन्चिंग तारीख का एलान तो किया है लेकिन फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। हुवावे ने पी40 सीरीज के टीजर में कहा है कि विजनरी फोटोग्राफी का अनुभव होगा।

    पिछले सप्ताह लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक Huawei P40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। हुवावे पी40 के अलावा कंपनी ने फोन के प्रो वेरियंट को भी पेश करेगी जिसमें पांच रियर कैमरे मिलेंगे और फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन

    बैटरी की बात करें तो अभी तक सामने आई खबरों के मुताबिक Huawei P40 सीरीज में 4500mAh की बैटरी मिलेगी। कहा जा रहा है कि फोन में 6.57 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसमें एचडीआर का भी सपोर्ट मिलेगा। हुवावे पी40 सीरीज में हाईसीलिकन किरिन प्रोसेसर मिलेगा। कुछ दिन पहले लीक हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक पी40 सीरीज के तहत Huawei P40 Lite और Huawei P40 Lite E को भी पेश किया जाएगा जिनकी शुरुआती कीमत करीब 23,378 रुपये होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वायरलेस एयरपॉड लॉन्च करने की भो ही रही तैयारी

    हाल ही में टिप्सटर इशान अग्रवाल ने ट्वीट करके कहा है कि हुवावे जल्द ही भारत में फ्रीबड्स 3 पेश करने वाली है जिसका सीधा मुकाबला एपल के एयरपॉडस से होगा। Huawei Freebuds 3 में न्वाइज कैंसिलेशन मिलेगा। इशान के मुताबिक इस एयरपॉडस की लॉन्चिंग भारत में इसी सप्ताह होने वाली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें