Huawei MateBook D 14 और D 15 लैपटॉप से उठा पर्दा, मिलेगा लेटेस्ट फीचर्स का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 05 Feb 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Huawei MateBook D 14 and d 15 laptops launch in uk know price and specifications
Huawei MateBook D 14 - फोटो : HackerSides / twitter

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे (Huawei) ने मेटबुक डी 14 और डी 15 लैपटॉप को ब्रिटेन में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इन दोनों लैपटॉप में लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा हुवावे फ्रीबड्स 3 को भी उतारा गया है। इससे पहले भी कंपनी ने कई लैपटॉप ग्लोबल लेवल पर पेश किए थे। हालांकि, कंपनी ने अब तक इन दोनों लैपटॉप की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं हुवावे मेटबुक डी 14 और डी 15 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    इसे भी पढ़ें : Nokia Power Earbuds ने मार्केट में दी दस्तक, मिलेगा 5 घंटे का बैटरी बैकअप

    Huawei MateBook D 14 और D 15 की कीमत

    कंपनी ने मेटबुक डी 14 की 649 पाउंड (करीब 60,200 रुपये) और डी 15 की 599 पाउंड (करीब 55,600 रुपये) कीमत रखी है। वहीं, ग्राहक इन दोनों लैपटॉप को 13 फरवरी से 20 फरवरी के बीच प्री-बुक कर सकेंगे। लेकिन इन दोनों लैपटॉप की बिक्री कब से शुरू होगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन

    Huawei MateBook D 14 की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने इस लैपटॉप में 14 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 12 एनएम एएमडी रेजन 3500यू प्रोसेसर और आठ जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस लैपटॉप में शार्क फिन डुअल कूलिंग फैन मिलेंगे। वहीं, यह लैपटॉप विंडो 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Huawei MateBook D 15 की स्पेसिफिकेशन

    हुवावे ने इस लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। साथ ही शानदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें 12 एनएम एएमडी रेजन 5 3500यू चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस लैपटॉप में 42 Wh की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें