itel ला रही है आईफोन 11 सीरीज की डिजाइन जैसा स्मार्टफोन, कीमत हो सकती है 10 हजार रुपये से कम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 04 Feb 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
iTel upcoming Smartphone suggest iPhone 11 Like Dual Cameras Launch Set In February
itel upcoming smartphone - फोटो : amar ujala

    ट्रांजन होल्डिंग जल्द ही भारत में itel का नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक आईटेल के इस फोन की डिजाइन आईफोन 11 सीरीज की तरह होगी। साथ ही यह आईटेल का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। कहा जा रहा है अपकमिंग फोन आईटेल का फ्लैगशिप फोन होगा, हालांकि अभी तक फोन का नाम और मॉडल नंबर का खुलासा नहीं हुआ है।

    लीक फोटो के मुताबिक आईटेल के इस नए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसके साथ एक फ्लैश लाइट भी होगी। कैमरे की डिजाइन आईफोन 11 सीरीज की तरह है। लीक फोटो पर DikhaoApnaJaadu हैशटैक का इस्तेमाल किया गया है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक आईटेल के इस फोन की लॉन्चिंग इसी महीने होने वाली है। बताया जा रहा है कि आईटेल की इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये के करीब होगी। आईटेल के इस फोन का मुकाबला रियलमी सी3 और रेडमी 8 जैसे स्मार्टफोन से होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए फोन को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ बड़ी बैटरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सपोर्ट मिलेगा। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। बता दें कि हाल ही में काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट में कहा गया था कि साल 2019 की चौथी तिमाही में 5,000 रुपये के सिगमेंट में आईटेल दूसरे नंबर पर है। वहीं फीचर फोन के मार्केट में आईटेल का 22 फीसदी शेयर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें