हुवावे ने 4 कैमरे के साथ लॉन्च किया मायमैंग 6, जानें कीमत

चाइनीज मोबाइल निर्माता कंपनी हुवावे ने अपना नया स्मार्टफोन मायमैंग 6 को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 4 कैमरे दिए गैं जिनमें 2 रियर और 2 फ्रंट कैमरे शामिल हैं। इस फोन की कीमत 2,399 चीनी युआन यानी करीब 23,500 रुपये है। चीन में इस फोन की बिक्री 30 सितंबर से शुरू होगी।
हुवावे मायमैंग 6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5.9 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में किरिन 659 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक का बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर आधारित ईएमयूआई 5.1 दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया सेल्फी 3, इसमें है 16MP का फ्रंट कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें रियर पैनल पर 16MP+2MP के दो कैमरे हैं और फ्रंट पैनल पर भी 13MP+2MP के दो कैमरे हैं। फोन में 3340mAh की बैटरी है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी ओटीजी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर हैं।