24 फरवरी को लांच होगा Huawei का फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 02 Feb 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Huawei Foldable 5G Smartphone set to Launch on February 24 in MWC 2019
Huawei Foldable 5G Smartphone

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने अपने पहले 5जी स्मार्टफोन के लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान कर दिया है। हुवावे ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। Huawei का फोल्डेबल और 5जी स्मार्टफोन 24 फरवरी को बर्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2019 लॉन्च होगा। कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग के लिए मीडिया इनवाइट भी भेज दिया है।

    वैसे तो हुवावे के इस फोल्डेबल और 5जी सपोर्ट वाले फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि हुवावे इस फोन को इनहाउस प्रोसेसर हाई सीलिकन किरिन 980 के साथ लॉन्च करेगी। इसमें 5जी के लिए 5000 मॉडेम होगा।

    विज्ञापन

    बता दें कि हुवावे के फोल्डेबल फोन की रिपोर्ट साल 2017 से ही चल रही है। वहीं 20 फरवरी को सैमसंग का भी फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। ऐसे में दोनों कंपनियों के बीच फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर कड़ी टक्कर होने वाली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अभी तक लीकि रिपोर्ट की मानें तो हुवावे के फोल्डेबल स्मार्टफोन में 5जी का सपोर्ट होगा और फोन में 7.2 इंच की डिस्प्ले होगी। बताया जा रहा है कि शुरुआत में इस फोन के 30,000 यूनिट ही तैयार किए जाएंगे, बाद में मांग होने पर फोन के और यूनिट तैयार किए जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें