HP ने बाजार में उतारे 2 नए वायरलेस प्रिंटर, एक बार इंक डालने पर प्रिंट होंगे 15,000 पेज

एचपी इंडिया ने भारत में छोटे और मध्यम उद्यमियों के लिए इंक टैैंक प्रिंटर की नई सीरीज को पेश किया है। इनमें से 2 प्रिंटर वायरलेस हैं और दो प्रिंटर नॉर्मल हैं। इन प्रिंटर्स के मॉडल इस प्रकार हैं। एचपी इंक टैंक वायरलेस प्रिंटर 415, एचपी इंक टैंक वायरलेस प्रिंटर 419, एचपी इंक टैंक 315 और एचपी इंक टैंक 319। इनमें से वायरलेस 415 की कीमत 14,812 रुपये, 419 की कीमत 15,493 रुपये, 315 की कीमत 11,845 रुपये और 319 की कीमत 12,513 रुपये है।
इन चारों प्रिंटर्स की खासियतों की बात करें तो इनमें उच्चा गुणवत्ता वाला इंक होगा और इन्हें वाई-फाई डायरेक्ट के जरिए मोबाइल से आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा। इनमें से 415 और 419 प्रिंटर एक बार इंक डालने पर 1 हजार पेज तक प्रिंट कर सकते हैं।

कंपनी के दावे के मुताबिक एचपी टैंक 415, 3 रंगों के बोतल के साथ 8,000 पेज को रंगीन प्रिंट कर सकता है। वहीं 419 प्रिंटर एक बार इंक डालने पर 15,000 ब्लैक एंड व्हाइट पेज प्रिंट कर सकता है। इसके अलावा एचपी के स्मार्ट ऐप की मदद से आप किसी भी फाइल को आसानी से स्कैन करके सेव कर सकेंगे और ई-मेल कर सकेंगे। इन सभी प्रिंटर्स को एचपी स्टोर्स या पार्टनर स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
- Snapdeal ने लॉन्च किया Eid स्टोर, स्मार्टफोन व स्पीकर्स पर 60% तक की छूट
- डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ Honor 9i (2018) हुअा लॉन्च, जानें फीचर्स
- अगर आपके फोन में हैं ये 17 ऐप तो अभी करें डिलीट, वरना बाद में लेने के देने पड़ जाएंगे
- 13,490 रुपये में खरीदें 32 इंच डिस्प्ले वाला यह स्मार्ट टीवी, फीचर्स हैं शानदार