Honor Play 9A और 30s स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिलेगा दमदार बैटरी का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 31 Mar 2020 10:36 AM IST
Honor Play 9A And Honor 30s smartphone launch know price and specifications
Honor Play 9A - फोटो : GadgetsFlix / twitter

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ऑनर (Honor) ने बजट रेंज वाले डिवाइस प्ले 9ए (Honor Play 9A) को लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने ऑनर 30एस स्मार्टफोन को भी उतारा है। यूजर्स को दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन में दमदार बैटरी, कैमरा और शानदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है। हालांकि, कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं ऑनर प्ले 9ए और ऑनर 30एस की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने ऑनर प्ले 9ए को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है। वहीं, इसके पहले वेरिएंट की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,500 रुपये) और दूसरे वेरिएंट की कीमत 1199 चीनी युआन (करीब 12,700 रुपये) है। दूसरी तरफ ऑनर 30एस के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 2399 चीनी युआन (करीब 25,400 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2699 चीनी युआन (करीब 28,600 रुपये) साथ बाजार में उतारा गया है।

    कंपनी ने इस फोन में 6.3 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में स्मूथ फंक्शनिंग के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधिरित मेजिक यूआई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी VoLTE, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। साथ ही यूजर्स को इस फोन में किरीन 820 5G प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित मेजिक यूआई 3.1.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    Honor 30S की बैटरी और कनेक्टिविटी

    कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 40 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें