भारत में दमदार वापसी की तैयारी में Honor, जल्द लॉन्च करेगा यह फ्लैगशिप फोन, जानकारी आई सामने
Honor 90 को ग्लोबल स्पेसिफिकेशन के साथ ही भारत में पेश किया जा सकता है। Honor 90 की लॉन्चिंग कुछ दिन पहले ही ग्लोबल मार्केट में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ हुई है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड Honor जल्द भारत में वापसी करने वाला है। कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है। दरअसल, Honor भारत में अपने स्मार्टफोन Honor 90 को लॉन्च करने वाली है, जिसको लेकर एक पोस्टर भी जारी किया गया है। भारत में ऑनर का प्रतिनिधित्व, माधव शेठ कर सकते हैं, जो पहले रियलमी इंडिया में मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे।
माधव शेठ ने ऑनर के नए फोन लॉन्च को लेकर एक्स कॉर्प पर पोस्ट भी किया है। माधव ने ऑनर पोस्टर को रिट्वीट करते हुए लिखा, " अच्छी खबर है! ऑनर स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। हमारे साथ ऑनर टेक की इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनें।" पूर्व रियलमी इंडिया CEO का यह पोस्ट भारत में जल्द ऑनर की वापसी का संकेत है। कंपनी जल्द अपने Honor 90 को भारत में लॉन्च कर सकती है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपना नया टैबलेट Honor Pad X9 को भारत में लॉन्च किया है।
बता दें कि Honor 90 को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन को ग्लोबल स्पेसिफिकेशन के साथ ही भारत में पेश किया जाएगा। Honor 90 की लॉन्चिंग कुछ दिन पहले ही ग्लोबल मार्केट में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ हुई है।
- PM मोदी ने कहा-देश में आएगा 6G, जानें 5G से कितना होगा फास्ट?
- Samsung यूजर्स की मौज: मिलने वाला है UI 6.0 का अपडेट, नए फीचर्स से लेकर डिजाइन तक जानें सबकुछ
- Google से घर बैठे कमा सकते हैं लाखों, जान लें तरीका
- Burj khalifa: स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तानियों की हुई फजीहत, बुर्ज खलीफा पर नहीं दिखा झंडा, वीडियो वायरल