2,000 रुपये सस्ता हुआ है यह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला यह फोन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Nov 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Honor 8 Lite Price Cut in India upto Rs 2000
Honor 8 Lite

    अगर आप भी कम कीमत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले किसी फोन की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। हुवावे के हॉनर ब्रांड ने अपने हॉनर 8 लाइट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की है। अब इस फोन को 15,999 रुपये मेमं खरीदा जा सकता है। इससे पहले इस फोन की कीमत 17,999 रुपये थी।

    Honor 8 Lite की स्पेसिफिकेशन

    Honor 8 Lite
    Honor 8 Lite

    इस फोन में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में किरिन 655 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है और इसके अलावा हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है।

    विज्ञापन

    वहीं कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-FI, Micro-USB 2.0, OTG सपोर्ट और Bluetooth v4.1 है। बता दें कि इस फोन को कंपनी ने इसी साल मई में भारत में लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के समय फोन की कीमत 17,999 रुपये थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें