गम बांटने के लिए ढूंढ़ रहे हैं साथी तो यह ऐप करेगा मदद

यदि आप किसी ऐसे मोबाइल ऐप की तलाश में हैं, जो आपको तनाव, ऑफिस के मुद्दों, रिश्ते संबंधी समस्याओं से निपटने में मदद करे और साथ ही आप अपनी सारी बातें जिससे खुलकर बताएं तो आपके लिए एक ऐप लॉन्च हो गया है जिसका नाम ZYEGO है। यह ऐप को लेकर कंपनी का दावा है कि वह आपकी प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखेगी और उसे किसी के साथ शेयर नहीं करेगी।
ये भी पढ़ेंः वोडाफोन 199 रुपये में दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और साथ में डाटा भी
यह ऐप व्हाट्सऐप की तरह ही काम करता है। इस ऐप से कुछ मनोवैज्ञानिकों जुड़े हैं जो आपसे बातें करेंगे और आपकी समस्याओं का समाधान करेंगे, हालांकि शुरुआत के 30 मिनट ही आप फ्री थेरेपी ले सकते हैं। इसके बाद आपको टाइम खरीदना होगा। इस सर्विस की लागत 10 रुपए प्रति मिनट है।
कैसे काम करता है यह ऐप?

जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि यह ऐप व्हाट्सऐप जैसा ही है। इसमें चैट के जरिए मनोवैज्ञानिकों एवं काउंसलर्स से तत्काल संपर्क किया जा सकता है। ऐप के यूजर्स को 300 रुपये प्रति सत्र की फीस अदा करनी होगी। वहीं 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के कॉलेज के छात्र रियायती दरों पर भी यह सर्विस ले सकते हैं। ऐप की मदद से यूजर्स मनचाहे जगह पर मनोवैज्ञानिकों और काउंसलर्स से मिल सकता है और उनसे अपनी समस्या साझा कर सकता है। इस ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं प्ले-स्टोर पर कई यूजर्स ने रिव्यू में शिकायत की है सर्विस तुरंत नहीं मिलती है और ओटीपी नहीं आते हैं।