1 जुलाई से महंगे हो जाएंगे इन कंपनियों के स्मार्टफोन !

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Sat, 20 May 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
GST imapact on these mobile phones
mobile

    1 जुलाई से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के लागू होने के बाद स्मार्टफोन खरीदने की आपकी ख्वाहिश अधूरी रह सकती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 1जुलाई से विदेशी स्मार्टफोन पर जीएसटी की मार पड़ सकती है।

    ये भी पढ़ें- 148 रुपये में 70GB डाटा, यह कंपनी ला रही है नया प्लान

    दरअसल सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद मोबााइल पर सीमा शुल्क लगाने के बारे में सोच रही है। यदि ऐसा होता है तो विदेश से भारत आने वाले स्मार्टफोन पर की कीमतों में 5 से 10 फीसदी की वृद्धि हो जाएगी। इसके पीछे का यह तर्क है कि बड़ी मोबाइल कंपनियां जैसे- ऐप्पल, नोकिया, एलजी, ओप्पो, लेनेवो, एचटीसी और सैमसंग भारत में फोन बनाने पर मजबूर होंगी जिससे सस्ते फोन मिलेंगे। जीएसटी का सबसे बड़ा नुकसान ऐप्पल को होने वाला था लेकिन ऐप्पल इस साल से भारत में आईफोन निर्माण का काम शुरू कर रही है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें- एयरटेल की टक्कर में Idea ने पेश किया 105 जीबी डाटा वाला प्लान

    हाल के कुछ दिनों पर गौर करें तो चाईनीज कंपनी शाओमी ने भारत में मोबाइल बनाना शुरू भी कर दिया है। कंपनी के भारत में दो मैन्युफैक्चरिंग सेंटर खुल चुके हैं। देश में विदेशी कंपनियों के रुझान को देखते हुए सरकार की मंशा है कि यदि वह सीमा शुल्क नहीं लगाती है तो विदेशी कंपनियां भारत में मैन्युफैक्चरिंग सेंटर नहीं खोलेंगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें