इस साल मोबाइल बाजार में धमाल मचाएंगे ये 5 स्मार्टफोन

amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Mon, 01 May 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
upcoming 5 flagship smartphone of 2017

    2017 की शुरुआत ही स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए धमाकेदार रही है। साल के शुरुआत में ही नोकिया ने स्मार्टफोन बाजार में वापसी की, तो सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस-8 और एस-8 प्लस को लॉन्च किया। लॉन्चिंग के साथ-साथ स्मार्टफोन में बड़े फेर बदल भी हुए। सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन से होम बटन को हटाया और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछे चला गया। तो आइए बताते हैं आपको इस साल लॉन्च होने वाले बडे़ फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में...

    इस साल मोबाइल बाजार में धमाल मचाएंगे ये 5 स्मार्टफोन

    गूगल पिक्सल-2

    कुछ दिनों पहले ही एक रिपोर्ट लीक हुई थी, जिसमें इस साल गूगल के स्मार्टफोन ब्रांड पिक्सल का नया प्लैगशिप फोन पिक्सल-2 और पिक्सल एक्सएल-3 लॉन्च करने वाला है। माना जा रहा है कि गूगल के ये स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए हैंडसेट पिक्सल और पिक्सल एक्सएल का अपग्रेड वर्जन होंगे। जबकि कंपनी पिक्सल-3 को भी इस साल लॉन्च कर सकती है। जो पूरी तरह से नया होगा। गूगल के इन स्मार्टफोन के बारे इससे ज्यादा जानकारी नहीं है।

    इस साल मोबाइल बाजार में धमाल मचाएंगे ये 5 स्मार्टफोन

    वनप्लस-5

    चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी इन दिनों अपने स्मार्टफोन वनप्लस 3टी से बाजार में धूम मचाएं हुआ है। कंपनी इस साल अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस-5 लॉन्च करने वाली है। फोन को एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने की खबरें हैं। माना जा रहा है कि स्मार्टफोन में 5.5 इंच की एमोलेड डिस्प्ले लगा होगा। फोन में 8जीबी डीडीआर4 रैम लगा होगा। साथ ही फोन स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन डुअल कैमरा सपोर्ट के साथ होगा जो ऑप्टिकल जूम फीचर के साथ आएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें