Google ने जारी किया नया टीजर, 3 अगस्त को लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन
गूगल ने जारी किया नया टीजर3 अगस्त को लॉन्च होगा नया स्मार्टफोनगूगल पिक्सल 4ए की लॉन्चिंग को लेकर नहीं मिली जानकारी

विस्तार
दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने नया टीजर जारी किया है, जिससे 3 अगस्त को नए स्मार्टफोन के लॉन्च होने की जानकारी मिली है। इस टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी अपने किफायती अपकमिंग स्मार्टफोन पिक्सल 4ए (Google Pixel 4a) को ग्लोबल बाजार में उतारने वाली है। आपको बता दें कि इससे पहले गूगल पिक्सल 4ए की कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हुई थी, जिनसे इसकी संभावित कीमत और लॉन्चिंग तारीख का खुलासा हुआ था। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अगामी गूगल पिक्सल 4ए की लॉन्चिंग को लेकर कोई सकेंत नहीं दिया है।
गूगल के लेटेस्ट टीजर के मुताबिक, कंपनी का नया स्मार्टफोन 3 अगस्त के दिन बाजार में दस्तक देगा। इसके साथ ही टीजर में लैटिन भाषा में दमदार बैटरी, पावरफुल कैमरा, लो-लाइट कैमरा और मैक्रो लेंस की जानकारी दी गई है। वहीं, दूसरी तरफ माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें फोन के डिजाइन और कैमरा कट-आउट को देखा जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक लॉन्चिंग कार्यक्रम की जानकारी साझा नहीं की गई है।
आपको बता दें कि अगामी गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन को कुछ दिन पहले बेंचमार्क साइट पर स्पॉट किया गया था। इस स्मार्टफोन को साइट पर सिंगल कोर में 551 अंक और मल्टी-कोर में 1,655 अंक मिले थे।