Google Pixel 8 Pro की लॉन्च तारीख आई सामने! 6.7 इंच डिस्प्ले और दमदार कैमरे से होगा लैस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 19 Mar 2023 03:39 PM IST
सार

Google Pixel 8 Pro को कथित तौर पर 6.7 इंच का डिस्प्ले और दमदार कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं गूगल पिक्सल 8 को कॉम्पैक्ट डिजाइन में पेश किया जा सकता है।

Google Pixel 8 Pro launch date revealed Will be equipped with 6.7 inch display and powerful camera
Google Pixel 8 Pro - फोटो : OnLeaks/Mysmartprix

    विस्तार

    गूगल के नए पिक्सल सीरीज फोन Google Pixel 8 को लेकर हाल ही में जानकारी सामने आई थी। अब Google Pixel 8 Pro की लॉन्च तारीख को लेकर दावा किया जा रहा है। हाल ही में इस फोन का फर्स्ट लुक भी सामने आया था। दावा किया जा रहा है कि नए पिक्सल 8 प्रो को कथित तौर पर 6.7 इंच का डिस्प्ले और दमदार कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं गूगल पिक्सल 8 को कॉम्पैक्ट डिजाइन में पेश किया जा सकता है।

    Google Pixel 8 Pro को लेकर टिप्स्टर ने किया दावा

    गूगल का नया पिक्सल 8 प्रो को पिक्सल 7 प्रो के अपग्रेडेशन के तौर पर पेश किया जाएगा। स्मार्टप्रिक्स और टिप्स्टर @Onleaks ने इस फोन की लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशन को लेकर दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, Google Pixel 8 Pro को 10 मई को पेश किया जा सकता है। वहीं इस फोन को 6.2 इंच की जगह 6.7 इंच डिस्प्ले से लैस किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले दावा किया जा रहा था कि Google Pixel 8 Pro में 6.52 इंच डिस्प्ले मिलेगा।

    फोन की डिजाइन और अन्य रेंडर भी सामने आए हैं। रेंडर के अनुसार, गूगल पिक्सल 8 प्रो में इसके पुराने मॉडल गूगल पिक्सल 7 की तरह ही पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड में मिलेंगे। वहीं, स्पीकर ग्रिल और चार्जिंग के लिए टाइप सी पोर्ट बॉटम में दिखाए जाएंगे। फोन के कैमरा मॉड्यूल में बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि, फोन के साथ और बेहतर कैमरा सेटअप देखने मिल सकता है। बता दें कि गूगल पिक्सल 7 प्रो में दमदार कैमरा दिया गया था और कैमरे को लेकर भी फोन काफी चर्चा में रहा था।

    Google Pixel 8 की जानकारी भी आई सामने

    गूगल पिक्सल 8 को लेकर टिपस्टर स्टीव हेमरस्टोफर (ऑनलीक्स) ने दावा किया है। टिपस्टर ने इससे पहले पिक्सल 8 प्रो की फोटो को भी शेयर किया था। टिपस्टर के अनुसार, Pixel 8 और Pixel 8 Pro दोनों ही इस साल के अंत में मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। वहीं इन दोनों फोन की डिजाइन में भी बदलाव किया जाएगा। लीक्स के अनुसार, Pixel 8 को राउंड कॉर्नर के साथ पेश किया जा सकता है।

    फोन कॉम्पैक्ट साइज में आएगा, जिसको लेकर दावा है कि फोन में 5.8 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जो कि पंच होल डिजाइन में आएगी। वहीं रियर पैनल पर Pixel 8 स्मार्टफोन को हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखाया गया है, जो कि पिक्सल 7 की तरह ही लगता है। टिपस्टर द्वारा शेयर की गई फोटो के अनुसार, Pixel 8 में पुराने पिक्सल फोन की तरह डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें