Google Event: पिक्सल 8 सीरीज स्मार्टफोन और पिक्सल वॉच 2 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 04 Oct 2023 08:01 PM IST
सार

पिक्सल 8 सीरीज के साथ कैमरा और प्रोसेसर में भी एआई का सपोर्ट है। दोनों स्मार्टफोन को Tensor T3 प्रोसेसर, कार क्रैश डिटेक्शन, टेंप्रेचर सेंसर और बिल्ट-इन वीपीएन से लैस किया गया है।

विज्ञापन
Google Pixel 8 Pixel 8 Pro Launched in india with Pixel Watch 2 know price and specifications
Google Pixel 8 series - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टेक दिग्गज गूगल ने अपने मेड बाय गूगल (Made By Google) इवेंट में अपनी फ्लैगशिप Google Pixel 8 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro को पेश किया है। स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने Pixel Watch 2 को भी पेश किया है। पिक्सल 8 सीरीज के साथ कैमरा और प्रोसेसर में भी एआई का सपोर्ट है। दोनों स्मार्टफोन को Tensor T3 प्रोसेसर, कार क्रैश डिटेक्शन, टेंप्रेचर सेंसर और बिल्ट-इन वीपीएन से लैस किया गया है। Pixel 8 में 6.2 इंच की डिस्प्ले और Pixel 8 Pro के साथ 6.7 इंच की डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है।

    Google Pixel 8 को भारत में 75,999 रुपये की शुरुआती कीमत और Google Pixel 8 Pro को 1,06,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। फोन को प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध कर दिया गया है। गूगल पिक्सल बड्स प्रो की कीमत 19,990 रुपये और पिक्सल वॉच 2 की कीमत 39,900 रुपये है।

    विज्ञापन
    Google Pixel 8 Pro
    Google Pixel 8 Pro - फोटो : अमर उजाला

    Google Pixel 8 Pro की स्पेसिफिकेशन

    Pixel 8 Pro की बात करें तो इसके साथ 6.7 इंच की Super Actua डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। पिक्सल 8 सीरीज स्मार्टफोन को ग्लास फिनिश के साथ पेश किया गया है। सीरीज में कंपनी का इन-हाउस Tensor G3 प्रोसेसर मिलता है। प्रोसेसर के साथ एआई और मशीन लर्निंग का सपोर्ट है। पिक्सल 8 सीरीज में नया कॉल असिस्ट फीचर भी है। फोन में टेंप्रेचर सेंसर का भी सपोर्ट है। पिक्सल 8 सीरीज में एंड्रॉयड 14 मिलता है और कंपनी 7 साल का ओएस अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने वाली है। यानी सीरीज के साथ 2023 तक के अपडेट्स मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरा सेटअप की बात करें तो पिक्सल 8 प्रो में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड, 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलता है, इसके साथ 10X जूम का सपोर्ट है। फोन में ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 10.5 मेगापिक्सल सेंसर है। गूगल ने पिक्सल 8 सीरीज के कैमरा को मैजिकल कैमरा कहा है।

    कंपनी का कहना है कि पिक्सल 8 के साथ कम लाइट में भी शार्प वीडियो कैप्चर की जा सकती हैं। इसके साथ एआई क्षमता और ऑडियो मैजिक इरेजर का सपोर्ट है, जिसकी मदद से बैकग्राउंड न्वाइस को हटाया जा सकता है। वहीं फोटो के साथ भी कई सारे एआई एडिटिंग फीचर्स मिलते हैं। पिक्सल 8 सीरीज में Best Take फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से यूजर्स पर्फेक्ट ग्रुप फोटो क्लिक कर सकते हैं। इस फीचर में फोटो को क्लिक करने के बाद भी एडिट किया जा सकता है। Pixel 8 Pro में 5050mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें