Google Pixel 4a स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 03 Aug 2020 08:53 AM IST
सार

गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन आज होगा लॉन्चमिल सकता है दमदार प्रोसेसर का सपोर्टनहीं मिली लॉन्चिंग कार्यक्रम की जानकारी

Google Pixel 4a set to launch today know expected price and specs
Google Pixel 4a - फोटो : kotecinho

    विस्तार

    टेक कंपनी गूगल (Google) पिक्सल सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन पिक्सल 4ए (Google Pixel 4a) को आज लॉन्च करने वाली है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं, जिनसे संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। इन रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को इस अगामी हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट और चार जीबी रैम मिल सकती है। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल गूगल पिक्सल 3ए डिवाइस को ग्लोबल बाजार में पेश किया था।

    गूगल पिक्सल 4ए के लॉन्चिंग कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी अभी तक नही मिली है। सूत्रों की मानें तो इस स्मार्टफोन से भारतीय समयानुसार 6 बजे के बाद पर्दा उठाया जाएगा। साथ ही इस स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है।

    Tom's Guide की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और दमदार डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, गूगल पिक्सल 4ए के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें