Whatsapp में आ रही हैं 138 नई इमोजी, बदल जाएगा चैटिंग करने का अंदाज

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 02 Aug 2020 01:13 PM IST
सार
Whatsapp soon launch 138 new emoji for android users know about it
whatsapp - फोटो : whatsapp

    विस्तार

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) अपने यूजर्स के चैटिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए जल्द 138 नई इमोजी लॉन्च करने वाला है। इन अपकमिंग इमोजी को हाल ही में बीटा वर्जन 2.20.197.6 पर स्पॉट किया गया है। इस बात की जानकारी वेब बीटा इंफो की रिपोर्ट से मिली है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक नई इमोजी की स्टेबल वर्जन पर लॉन्चिंग को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है।

    वेब बीटा इंफो की रिपोर्ट

    वेब बीटा इंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप की नई इमोजी पुरानी इमोजी से ज्यादा आकर्षक होंगी। नए कलेक्शन में शेफ, किसान और पेंटर की इमोजी को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा स्किन टोन और कपड़ों से जुड़ी कई इमोजी भी दी जा सकती हैं।

    Expiring messages फीचर

    व्हाट्सएप अपने लेटेस्ट फीचर Expiring messages की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर को व्हाट्सएप एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.20.197.4 पर स्पॉट किया गया है। यूजर्स इस फीचर के जरिए सात दिनों के बाद भी भेजे गए मैसेज को ऑटो-डिलीट कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले इस फीचर को डिलीट मैसेज के नाम से एंड्रॉयड बीटा प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया था।

    इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2020: अपनी बहन को उपहार के रूप में दें ये खास गैजेट, आएंगे बहुत काम

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप के यूजर्स को नए फीचर में एक घंटे, एक दिन, एक सप्ताह, एक महीने और एक वर्ष के बाद भी चैट ऑटो-डिलीट करने की सुविधा मिलेगी। वहीं, व्हाट्सएप का कहना है कि इस फीचर से यूजर्स को बहुत फायदा होगा।

    ऐसे करेगा यह फीचर काम

    यूजर्स इस फीचर के जरिए भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के लिए समय निर्धारित कर सकेंगे और तय समय के बाद भेजा गया मैसेज अपने-आप डिलीट हो जाएगा। वहीं, इस फीचर को डिसअपीयरिंग मैसेज के नाम से भी बीटा वर्जन पर देखा गया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें