Google Pixel 10: नए फोन में मिलेगा Magic Cue AI फीचर, आपकी जगह खुद करेगा सारे काम

गूगल इस साल अपने नए स्मार्टफोन Pixel 10 लॉन्च करने की तैयारी में है, जो नए Tensor G5 चिपसेट के साथ आ सकता है। इस सीरीज में कंपनी एक नया AI फीचर “Magic Cue” जोड़ने जा रही है, जो आपके फोन उपयोग के आधार पर सुझाव देगा और जरूरत पड़ने पर खुद ही कुछ काम भी कर देगा।
"Magic Cue" एक कंटेक्स्टुअल AI फीचर है जो आपके फोन पर चल रही गतिविधियों को समझकर आपको तुरंत एक्शन लेने के सुझाव देगा या खुद कुछ कार्रवाई कर देगा। उदाहरण के तौर पर, अगर आप किसी दोस्त से चैट कर रहे हैं और वह आपसे फ्लाइट नंबर पूछता है, तो Magic Cue आपके Gmail इनबॉक्स को स्कैन करके एयरलाइन द्वारा भेजी गई डिटेल ढूंढ लेगा और तुरंत शेयर करने का विकल्प देगा।
यह फीचर Google की कई सेवाओं से जुड़ा रहेगा, जैसे: Gmail ,Google Calendar, Google Keep, Google Tasks। आपके फोन पर मौजूद मैसेज, कॉन्टैक्ट्स और यहां तक कि स्क्रीनशॉट से भी डेटा निकाल सकता है। Google पहले ही Pixel Screenshots एप में AI का उपयोग करता है ताकि स्क्रीनशॉट से जरूरी जानकारी निकाली जा सके। अब Magic Cue उसे और बेहतर बनाएगा।
Magic Cue आपके फोन की हाल की स्क्रीन गतिविधि और एप उपयोग के डेटा पर निर्भर करेगा, जिससे प्राइवेसी को लेकर सवाल उठ सकते हैं, हालांकि Google ने एक प्राइवेसी डिस्क्लेमर में कहा है कि यूजर का डेटा फोन के अंदर एक सुरक्षित और अलग वातावरण में रखा जाएगा। यह डेटा पूरी तरह प्राइवेट रहेगा जब तक कि यूजर खुद उसे साझा करने की अनुमति न दे।
Pixel 10 सीरीज संभवतः सितंबर या अक्टूबर 2025 तक लॉन्च हो सकती है, जैसा कि कंपनी के पिछले ट्रेंड से पता चलता है। अभी यह साफ नहीं है कि Magic Cue सिर्फ Pixel 10 के लिए होगा या Pixel 9 और पुराने मॉडल्स को भी मिलेगा।
- E-Aadhaar: अब आधार की फोटोकॉपी की नहीं होगी जरूरत, नए एप और QR कोड से हो जाएगा काम
- Data Privacy: कौन-कौन सा डेटा ले रहे हैं आपके फोन में मौजूद AI टूल, इन्हें रोकना है बहुत जरूरी
- Audio Overviews: गूगल सर्च अब और हुआ मजेदार, एआई जोर जोर से पढ़कर सुनाएगा रिजल्ट्स
- Urgent Warning: फोन से तुरंत डिलीट करें ये 10 एप्स, सरकार ने कहा- ये आपको बर्बाद कर देंगे