फ्लिपकार्ट पर Apple वीक शुरू, iPhone पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 09 Jan 2018 11:22 AM IST
Flipkart Apple Week, Heavy discounts on iphones
Flipkart Apple Week

    अगर आप भी आईफोन खरीदने के लिए किसी ऑफर या फोन के सस्ते होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट ने 9 से 15 जनवरी 2018 के बीच एप्पल वीक का आयोजन किया है। इस दौरान आईफोन 7, आईफोन 8 और आईफोन X समेत आईफोन के कई मॉडल्स पर भारी छूट मिलेगी। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

    आईफोन 7 पर 11,000 रुपये तक की छूट

    Flipkart Apple Week
    Flipkart Apple Week

    आईफोन 7 पर 6,000 रुपये की छूट मिल रही है। सेल के दौरान इसे 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से ईएमआई के जरिए खरीदने पर 8 हजार रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा आईफोन 7 प्लस 56,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन को ईएमआई पर लेने पर 5,000 का कैशबैक मिलेगा।

    आईफोन X 89,000 रुपये में मिल रहा है और आईसीआईसीआई कार्ड से ईएमआई पर खरीदते हैं तो 8,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस सेल के दौरान आईफोन 9एस 34,999 रुपये में मिल रहा है और इसके साथ ईएमआई पर 3,000 का कैशबैक मिल रहा है। वहीं आईफोन 8 और 8 प्लस को 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन दोनों फोन को ईएमआई पर लेने पर 8,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस सेल में आईफोन 6 25,499 रुपये में मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें