1.96 इंच एमोलेड डिस्प्ले और कॉलिंग फीचर के साथ लॉन्च हुई Fire-Boltt की नई स्मार्टवॉच, जानें फीचर्स
Fire Boltt Gladiator Plus को 3,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर और फीमेल स्वास्थ्य मॉनिटर जैसे स्मार्ट हेल्थ सेंसर हैं।

विस्तार
फायर-बोल्ट ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Gladiator Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस वॉच को ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर और बड़ी एमोलेड डिस्प्ले से लैस किया गया है। स्मार्टफोन को 3,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर और फीमेल स्वास्थ्य मॉनिटर जैसे स्मार्ट हेल्थ सेंसर हैं। यह 115 से अधिक स्पोर्ट्स मोड को भी सपोर्ट करता है और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग से लैस है। चलिए जानते हैं वॉच की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
फायर-बोल्ट ग्लेडिएटर प्लस स्मार्टवॉच को चार अलग-अलग स्ट्रैप ऑप्शन- नायलॉन, ओशन स्ट्रैप, स्टेनलेस स्टील और सिलिकॉन स्ट्रैप में पेश किया गया है। नायलॉन स्ट्रैप ऑरेंज, ग्रीन और सेल कलर, जबकि ओशन स्ट्रैप ब्लैक, ब्लू और ऑरेंज कलर वेरिएंट में आता है। स्टेनलेस स्टील ब्लैक, रोज गोल्ड, डार्क ग्रे और सिल्वर कलर और सिलिकॉन स्ट्रैप ब्लैक कलर में आता है। Fire-Boltt Gladiator Plus स्मार्टवॉच की कीमत 2,999 रुपये है।
फायर-बोल्ट ग्लेडिएटर प्लस स्मार्टवॉच को 1.96 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। वॉच में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह क्रेक रेसिस्टेंट है। स्मार्टवॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। यूजर्स वॉच के साथ सीधे कॉलिंग कर सकते हैं। वॉच में गूगल असिस्टेंट और सिरी जैसे एआई वॉइस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है।