एंड्रॉयड के पिता ने लॉन्च किया कभी नहीं टूटने वाला स्मार्टफोन

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 31 May 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
Father of the Android Andy Rubin Launched Essential Phone
Essential Phone

    एंड्रॉयड के पिता कहे जाने वाले एंडी रुबिन और उनकी कंपनी एसेनशियल प्रोडक्ट्स ने अपना पहला स्मार्टफोन एसेनशियल लॉन्च कर दिया है। रुबिन ने इस फोन के साथ ही इंटेलिजेंट होम स्मार्ट स्पीकर और 360 डिग्री कैमरा बाजार में उतारा है। इस फोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह कभी नहीं टूटेगा। अमेरिका में इस एसेनशियल फोन के लिए प्री-ऑर्डर लिए जा रहे हैं, हालांकि भारत में इसकी उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

    एसेनशियल स्मार्टफोन में क्या होगा खास ?

    Essential Phone
    Essential Phone

    इस फोन को लॉन्च करने की जानकारी एंडी रुबिन ने अपने ब्लॉग में दी है। उन्होंने लिखा है, 'हम एक ऐसे स्मार्टफोन को बाजार में उतारना चाहते थे जिसे हर साल अपडेट करने की जरूरत ना हो और उसमें फालतू के प्री-इंस्टॉल ऐप ना हों।’

    विज्ञापन

    एसेनशियल स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन

    सबसे पहले बता दें कि यह फोन ब्लैक मून, स्टेलर ग्रे, प्योर व्हाइट और ओसियन डेप्थ कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। इस फोन की कीमत 699 डॉलर यानी करीब 45,200 रुपये से शुरू होगी। फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट पर चलेगा। फोन की डिस्प्ले 5.7 इंच की क्वॉडएचडी है जिसका रिजॉल्यूशन 1312x2560 पिक्सल है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 64 बिट क्लॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 ऑक्टाकोर प्रोसेसर का है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू, 4 जीबी रैम इसके साथ मौज़ूद है 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। फोन में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं जिनमें 4के वीडियो सपोर्ट है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फोन में 3040 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें