Dell ने भारत में लॉन्च किया नया लैपटॉप, मिलेगी 4K रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Jul 2022 10:43 AM IST
सार

Dell XPS 13 Plus 9320 में 13 इंच की फोर साइडेड इनफिनिटी एज अल्ट्रा एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसके साथ 4के रिजॉल्यूशन मिलता है। इस लैपटॉप में 12th Gen Intel Core 28W प्रोसेसर मिलता है।

Dell XPS 13 Plus 9320 launched in India With 12th Gen Intel Core Processor
Dell XPS 13 Plus 9320 - फोटो : dell

    विस्तार

    Dell ने भारतीय बाजार में अपने नए लैपटॉप Dell XPS 13 Plus 9320 को लॉन्च कर दिया है। Dell XPS 13 Plus 9320 के साथ इनफिनिटी एज डिस्प्ले दी गई है। डेल के इस लैपटॉप में इंटेल 12th जेन 28W प्रोसेसर है जिसके साथ एक्सप्रेस चार्ज, आई सेफ टेक्नोलॉजी और पहले के मुकाबले बेहतर स्पीकर मिलेगा। बता दें कि डेल ने इस लैपटॉप को पहली बार CES 2022 में लॉन्च किया था।

    Dell XPS 13 Plus 9320 की कीमत

    Dell XPS 13 Plus 9320 की कीमत 1,59,990 रुपये है। यह कीमत ADL-P Ci5-1240P 12 कोर के साथ 16 जीबी रैरम और 512 जीबी मॉडल की है, वहीं ADL-P Ci7-1260P 12 कोर, 16 जीबी रैम के साथ 1 टीबी स्टोरेज की कीमत 1,79,990 रुपये है। डेल के इस लैपटॉप की बिक्री 23 जुलाई से अमेजन और कंपनी की वेबसाइट से शुरू होगी।

    Dell XPS 13 Plus 9320 की स्पेसिफिकेशन

    Dell XPS 13 Plus 9320 में 13 इंच की फोर साइडेड इनफिनिटी एज अल्ट्रा एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसके साथ 4के रिजॉल्यूशन मिलता है। इस लैपटॉप में 12th Gen Intel Core 28W प्रोसेसर मिलता है। लैपटॉप में कैपेसिटिव टच के साथ जीरो लैक्टिक कीबोर्ड और ग्लास टचपैड भी मिलता है। इस लैपटॉप में चार स्पीकर भी हैं और दावा है कि एक घंटे से कम में ही बैटरी 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें