Daiwa की 4K रिजॉल्यूशन वाली स्मार्ट टीवी लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Daiwa स्मार्ट टीवी को 4K रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है। टीवी में बिल्ट-इन ThinQ AI और एलेक्सा का सपोर्ट दिया गया है। टीवी में डॉल्बी ऑडियो के साथ 20W का स्पीकर मिलता है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Daiwa ने अपने नए 65 इंच स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस टीवी का मॉडल नंबर D65U1WOS है और इस टीवी को 4K रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है। टीवी में बिल्ट-इन ThinQ AI और एलेक्सा का सपोर्ट दिया गया है। Daiwa की इस स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ v5 का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं टीवी के अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारें में...
Daiwa स्मार्ट टीवी को सिंगल ब्लैक कलर में पेश किया गया है। इस टीवी की कीमत 56,999 रुपये रखी गई है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। कंपनी लॉन्चिंग ऑफर के रूप में 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी दे रही है। साथ ही टीवी पर कंपनी एक साल की अतिरिक्त वारंटी भी दे रही है।\
Daiwa स्मार्ट टीवी में एलजी के webOS दिया गया है। साथ ही इस टीवी में क्वाडकोर ARM CA55 प्रोसेसर के साथ Mali G31 MP2 ग्राफिक्स का सपोर्ट मिलता है। टीवी में 1.5 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। टीवी में 65 की डिस्प्ले मिलती है, जो 4K रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले में HDR10 का सपोर्ट, 16:09 आस्पेक्ट रेशियो और 1000000:1 कंट्रास्ट रेशियो मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ v5 का सपोर्ट मिलता है।
Daiwa स्मार्ट टीवी में डॉल्बी ऑडियो के साथ 20W का स्पीकर मिलता है। Daiwa स्मार्ट टीवी में रिमोट,एयर माउस, बिल्ट-इन एलेक्सा के साथ इंटेलीजेंट एडिट ऑप्शन भी मिलता है। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इस टीवी में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, जी5 और सोनीलिव जैसे कई प्री-इंस्टाल्ड एप मिलते हैं।