Daiwa ने लॉन्च किए तीन वॉशिंग मशीन, कीमत नौ हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Aug 2022 11:58 AM IST
सार

Daiwa के इन वॉशिंग मशीन के साथ दो साल की वारंटी मिलेगी, हालांकि वॉश मोटर की वारंटी पांच साल की होगी। इन वॉशिंग मशीन को कंपनी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Daiwa launches a new range of Aqua Wash Deluxe Washing Machines with Toughened Glass Design
daiwa washing machine - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Daiwa ने एक साथ तीन वॉशिंग मशीन पेश किए हैं। Daiwa ने Aqua Wash Deluxe वॉशिंग को भारत में स्पाइरल वॉश पुलेस्टॉर टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है। इस सीरीज के तहत D68WMP01A, D68WMG01A और D75WMG01A तीन मॉडल लॉन्च हुए हैं। Daiwa के इन वॉशिंग मशीन के साथ दो साल की वारंटी मिलेगी, हालांकि वॉश मोटर की वारंटी पांच साल की होगी। इन वॉशिंग मशीन को कंपनी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

    इन वॉशिंग मशीन के साथ मिलने वाली स्पाइरल वॉश पुलेस्टॉर टेक्नोलॉजी को लेकर कंपनी का दावा है कि कपड़े बिना खराब हुए आसानी से साफ होंगे। कंपनी का दावा है कि कपड़े के दाग-धब्बे भी आसानी से खत्म हो जाएंगे। Daiwa D68WMP01A और Daiwa D68WMG01A को 6.8 किलोग्राम में जबकि Daiwa D75WMG01A को 7.5 किलोग्राम में पेश किया गया है।

    Daiwa की ये वॉशिंग मशीन दो वॉश प्रोग्राम के साथ आती हैं। पहला हेवी और दूसरा जेंटल है। मशीन के साथ 15 मिनट का वॉश और 5 मिनट का स्पिन ड्राई साइकिल भी है। Daiwa की इन वॉशिंग मशीन की डिजाइन की बात करें तो इसकी बॉडी प्लास्टिक की है लेकिन दावा है कि इस पर धूल नहीं जमेंगे। ओवरहिटिंग से बचाने के लिए इसमें अलग से प्रोटेक्शन है।

    Daiwa D68WMG01A और Daiwa D75WMG01A में मजबूत ग्लास का इस्तेमाल किया गया है, वहीं Daiwa D68WMP01A के साथ प्लास्टिक की है। तीनों मॉडल शॉकप्रूफ और वॉटरप्रूफ हैं। इसमें मल्टी डायरेक्शनल पहिए लगे हैं। वॉशिंग मशीन में अलार्म भी है। D68WMG01A और D75WMG01A को क्रमशः 9,490 रुपये और 10,490 रुपये में, जबकि Daiwa D68WMP01A को 8,490 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें