6GB रैम वाला सबसे सस्ता फोन भारत में हुआ लॉन्च, 4 कैमरे भी मिलेंगे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 10 Jun 2019 05:09 PM IST
Cheapest 6GB RAM Smartphone Infinix Hot 7 PRO Launched in India, price and specifications
Infinix Hot 7 PRO - फोटो : amar ujala

    भारत में स्मार्टफोन का बाजार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस बाजार में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों की हिस्सेदारी बहुत अधिक है। कुछ दिन पहले ही चीन की कंपनी इनफिनिक्स ने सबसे सस्ता तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Infinix Smart 3 Plus लॉन्च किया था, वहीं अब कंपनी ने भारत में सबसे सस्ता 6 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन Infinix Hot 7 Pro लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में...

    Infinix Hot 7 Pro की कीमत

    Infinix Hot 7 PRO
    Infinix Hot 7 PRO - फोटो : amar ujala

    भारत में इनफिनिक्स पॉट 7 प्रो की कीमत 9,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन को कंपनी ने एक ही वेरियंट में पेश किया है। यह फोन मिडनाइट ब्लैक और एक्वा ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। इनफिनिक्स पॉट 7 प्रो की बिक्री फ्लिपकार्ट से 17 जून से होगी। स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत 21 जून तक फोन के साथ 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    Infinix Hot 7 Pro की स्पेसिफिकेशन

    Infinix Hot 7 Pro
    Infinix Hot 7 Pro - फोटो : amar ujala

    इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित XOS 5.0 ओएस मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.19 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1500 पिक्सल होगा। डिस्प्ले पर आपको 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी22 प्रोसेसर मिलेगा। फोन के साथ 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    जहां तक कैमरे का सवाल है तो इस फोन में आपको डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में भी 13+2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। कैमरे के साथ आपको बोकेह, नाइट और एआई एचडीआर मोड मिलेंगे। फोन के पीछे आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 4000mAh की बैटरी मिलेगी। साथ ही इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें