घरेलू कंपनी ने जिंक एलॉय बॉडी के साथ लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, पानी में भी नहीं होगी खराब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Jul 2023 09:46 AM IST
सार

Boult Striker Plus पर फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन मिलेंगे। इसके साथ वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिलती है। वॉच के साथ अलार्म क्लॉक, स्टॉपवॉच जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Boult Striker Plus Smartwatch Launched in India HD Display and Bluetooth Calling
Boult Striker Plus - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Boult ने अपनी नई स्मार्टवॉच Boult Striker Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है। Boult Striker Plus के साथ 1.39 इंच की डिस्प्ले है जिसके साथ एचडी प्लस रिजॉल्यूशन मिलती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और स्मार्ट हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं। Boult Striker Plus के साथ जिंक एलॉय की बॉडी दी गई है।

    Boult Striker Plus की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है। इसे कंपनी की साइट से खरीदा जा सकेगा। Boult Striker Plus ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और एमरल्ड कलर में उपलब्ध है।

    Boult Striker Plus के साथ 1.39 इंच की HD राउंड डिस्प्ले मिलती है जिसकी पीक ब्राइटनेस 350 है। इसके साथ एक क्राउन भी मिलता है। इसमें ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी मिलती है और कॉलिंग के लिए अलग से माइक और स्पीकर मिलते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें