भारत की इस वेबसाइट पर लिस्ट हुआ ब्लैकबेरी कीवन, जानें कीमत

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Mar 2017 11:29 AM IST
blackberry keyone listed on this indian website price revealed
ब्लैकबेरी की-वन - फोटो : Liliputing

    एक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। वेबसाइट पर फोन की कीमत और बॉक्स में मिलने वाली एसेसरीज का भी खुलासा किया गया है। वेबसाइट का नाम ओनलीमोबाइल्सडॉटकॉम है जिस पर ब्लैकबेरी कीवन को लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत 39,999 बताई गई है। साथ में 12 महीने की वारंटी का भी दावा किया जा रहा है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि फोन के बॉक्स में ईयरबेड, यूएसबी-सी केबल, पावर ब्रिक और यूजर मैनुअल मिलेगा।

    बता दें कि बर्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में ब्लैकेबेरी ने अपने आखिरी स्मार्टफोन KEYone को लॉन्च किया है। ब्लैकबेरी का यह आखिरी फोन है जिसे इन हाउस डिजाइन किया गया है और जिसमें की-बोर्ड है। फोन की बिक्री अप्रैल 2017 की शुरुआत से होगी। कंपनी ने पिछले साल सितंबर में स्मार्टफोन नहीं बनाने का ऐलान किया था।

    स्पेसिफिकेशन

    ब्लैकबेरी कीवन
    ब्लैकबेरी कीवन

    फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं यह फोन एंड्रॉयड के 7.0 नूगट पर काम करेगा। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रगैन ऑक्टाकोर 625 प्रोसेसर है। ब्लैकबेरी KEYone में 12 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए कैमरे में Sony IMX378 सेंसर भी है। फोन में 3,050एमएएच की क्विक चार्जिंग बैटरी है। कंपनी के दावे के मुताबिक KEYone मात्र 36 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। फोन में 4.5 इंच का 1080 पिक्सल वाला स्क्रीन है। इसमें एडर्नो 506 जीपीयू ग्राफिक है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है, साथ ही इसमें USB Type C पोर्ट है। लॉन्चिंग के दौरान ब्लैकबेरी ने KEYone की कीमत का खुलासा किया था जिसमें बताया गया था कि अमेरिका में कीवन की कीमत 549 डॉलर यानी करीब 38,600 रुपये, जबकि यूरोप में 599 यूरो यानी करीब 42,100 रुपये होगी।

    और पढ़ें...