ब्लैकबेरी के आखिरी KEYone फोन क्यों खरीदना चाहेंगे आप ?

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Sun, 26 Feb 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
Why you wants to buy BlackBerry KEYone know full specification
ब्लैकबेरी कीवन - फोटो : Liliputing

    बर्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में कनाडियन कंपनी ब्लैकबेरी ने इन हाउस डिजाइन आखिरी स्मार्टफोन KEYone को लॉन्च कर दिया है। अब सवाल ये है कि ब्लैकबेरी के इस फोन में क्या खास है और आप इस फोन को क्यों खरीदना चाहेंगे। अगली स्लाइड में जानें KEYone के स्पेसिफिकेशन।

    ब्लैकबेरी कीवन
    ब्लैकबेरी कीवन - फोटो : Android Central

    ब्लैकबेरी के फोन में अब तक कैमरे को लेकर लोग शिकायत करते थे, क्योंकि कंपनी का ध्यान कैमरे पर कुछ खास नहीं था, लेकिन इस बार कैमरे को शानदार और जानदार बनाया गया है। KEYone में 12 मेगापिक्सल का Sony IMX378 के 5 एलिमेंट सेंसर वाला रियर कैमरा है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन में सक्षम है। वहीं सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस के साथ है।

    ब्लैकबेरी कीवन
    ब्लैकबेरी कीवन - फोटो : TweakTown

    स्क्रीन के हिसाब से KEYone को ब्लैकबेरी और बाकी कंपनियों के फोन से बेहतर माना जा रहा है। 4.5 इंच का 1620x1080 पिक्सल का फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन है। जो पढ़ने के लिहाज से शानदार है। आमतौर पर फोन में 40 कैरेक्टर देखे जा सकते हैं लेकिन KEYone में एक बार में 60 कैरेक्टर देख सकते हैं। ऐसी स्क्रीन आपको आईफोन 6 , आईफोन 6 प्लस, गैलेक्सी नोट 4 और एलजी जी 3 में ही मिलेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें