ये हैं भारत के बेस्ट फीचर फोन, दमदार बैटरी के साथ मिलेगी टॉर्च

आज के दौर में सभी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि उन्हें इन डिवाइस में लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं। वहीं, दूसरी तरफ टेक कंपनियां भी लोगों की मांग को ध्यान में रखकर बजट रेंज वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। हालांकि, अब भी ऐसे लोग मौजूद हैं, जिनको फीचर फोन ही पसंद आते हैं। यही वजह है कि फीचर फोन वजूद आज स्मार्ट डिवाइस के बीच में जिंदा है। तो आज हम उन फीचर फोन लवर्स के लिए कुछ चुनिंदा मोबाइल लेकर आए हैं, जिनमें उन्हें बड़ी बैटरी और टॉर्च का सपोर्ट मिलेगा। आइए डालते हैं इन फीचर फोन पर एक नजर...
InFocus Hero Play M1- कीमत 950 रुपये
इसमें भी 32 MB रैम और 32 एमबी स्टोरेज मिलती है। इसमें 1.8 इंच की डिस्प्ले है और 1 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस फीचर फोन में 1800mAh की बैटरी है और यह फोन 4जी फोन नहीं है।
Karbonn K2 Boom Box- कीमत 698 रुपये
कार्बन के इस फोन में 32 MB रैम के साथ 32 एमबी स्टोरेज है जिसे 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 1.8 इंच की डिस्प्ले, डुअल सिम सपोर्ट, 0.3MP का रियर कैमरा और 1000mAh की बैटरी मिलती है। इसमें रेडियो भी मिलता है।
इसे भी पढ़ें: Microsoft Teams में आया बड़ा बग, एक GIF फाइल के जरिए पूरी कंपनी का डाटा हो सकता है चोरी
Detel D4 Prime- कीमत 700 रुपये
इस फोन में 1.8 इंच की डिस्प्ले, 16GB तक बढ़ाई जा सकने वाली स्टोरेज, डुअल सिम सपोर्ट, 650 एमएएच की बैटरी और 1 साल की वारंटी मिल रही है।
Micromax X516- कीमत 879 रुपये
इसमें आपको एंटी थेफ्ट, डिजिटल कैमरा, टॉर्च और डुअल सिम जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इस फोन में 1,750 एमएएच की बैटरी दी गई है।