Xiaomi ने शानदार ब्लूटूथ ईयरफोन किए लॉन्च, मिलेगी दमदार ऑडियो क्वालिटी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 28 Apr 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Bluetooth headphone and Mi Bluetooth Youth Edition launched know price and features
Xiaomi Bluetooth headphone and Mi Bluetooth Youth Edition - फोटो : TheMrPhone / twitter

    चीन की दिग्गज टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने स्मार्टफोन के बाद अब लाइन फ्री हेडफोन और एमआई ब्लूटूथ यूथ एडिशन ईयरफोन लॉन्च किए हैं। यूजर्स को दोनों ईयरफोन्स में दमदार ऑडियो क्वालिटी के साथ शानदार बैटरी का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा कंपनी ने दोनों ईयरफोन में कई सारे खास फीचर्स दिए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक दोनों ईयरफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

    Xiaomi के लेटेस्ट ईयरफोन्स की कीमत

    कंपनी ने लाइन फ्री ब्लूटूथ हेडफोन की कीमत 199 चीनी युआन (करीब 2,100 रुपये) और यूथ एडिशन ब्लूटूथ एडिशन की कीमत 59 चीनी युआन (करीब 630 रुपये) रखी है। वहीं, इन दोनों लेटेस्ट डिवाइस को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ कंपनी की आधिकारिक साइट एमआई डॉटकॉम से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: सावधान: इन 28 पोपुलर एंटीवायरस में मिला Symlink सिक्योरिटी बग

    Xiaomi लाइन फ्री हेडफोन की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने इस ईयरफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा इस ईयरफोन में मैग्नेटिक ईयरबड्स दिए गए हैं। साथ ही बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें QCC5125 ऑडियो चिपसेट के साथ डीएसपी+सीवीसी तकनीक दी गई है, जो साउंड को बेहतर बनाती है। इसके अलावा यूजर्स को इस ईयरफोन में गूगल असिस्टेंट और सिरी का सपोर्ट मिला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एमआई यूथ एडिशन ईयरफोन के फीचर्स

    कंपनी ने लाइन फ्री ब्लूटूथ ईयरफोन की तरह इसमें भी ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया है। साथ ही इस ईयरफोन में म्यूजिक और वॉल्यूम कंट्रोल के लिए बटन दिए गए हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस ईयरफोन में डीएसपी तकनीक मिली है, जो नॉइस कैंसलिंग फीचर को सपोर्ट करती है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इस ईयरफोन की बैटरी यूजर्स को 4 घंटे का बैटरी बैकअप देती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें