Made In India: मेड इन इंडिया टैबलेट पर खड़े हो गए अश्विनी वैष्णव, कहा- नहीं टूटेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 19 Apr 2025 02:50 PM IST
सार

वीडियो में अश्विनी वैष्णव खुद उस टैबलेट की मजबूती की जांच करते नजर आए। कभी उसे जमीन पर फेंकते हुए, कभी ऊंचाई से गिराते हुए और यहां तक कि टैबलेट के ऊपर खड़े होकर भी इसकी ताकत का प्रदर्शन किया। यह वीडियो भारत के 'Make in India' अभियान के तहत स्वदेशी, हाई क्वालिटी वाले इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के निर्माण की ओर बढ़ते आत्मनिर्भर प्रयासों का प्रतीक है।

विज्ञापन
Ashwini Vaishnav stood on the Made in India tablet and said it will not break
Made in India Tablet - फोटो : https://x.com/AshwiniVaishnaw

    विस्तार

    केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक ऐसा टैबलेट दिखाया, जो न केवल भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया है, बल्कि अपनी मजबूती के लिए भी खास पहचान बना रहा है।

    उन्होंने VVDN Technologies की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "नहीं टूटेगा। Designed in India, Made in India।" वीडियो में अश्विनी वैष्णव खुद उस टैबलेट की मजबूती की जांच करते नजर आए। कभी उसे जमीन पर फेंकते हुए, कभी ऊंचाई से गिराते हुए और यहां तक कि टैबलेट के ऊपर खड़े होकर भी इसकी ताकत का प्रदर्शन किया। यह वीडियो भारत के 'Make in India' अभियान के तहत स्वदेशी, हाई क्वालिटी वाले इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के निर्माण की ओर बढ़ते आत्मनिर्भर प्रयासों का प्रतीक है।

    विज्ञापन

    इसी यूनिट से साझा किए गए एक और वीडियो में मंत्री ने भारत में विकसित की गई AI सर्वर टेक्नोलॉजी की झलक भी दिखाई। उन्होंने वीडियो में लिखा, "India's AI server... 'Adipoli' at VVDN Technologies" इस दौरान मंत्री जी ने फैक्ट्री में कर्मचारियों से बातचीत की और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस को लेकर जानकारियां लीं। यह पहल उनकी उस फरवरी वाली पोस्ट की याद दिलाती है, जब उन्होंने VVDN Technologies द्वारा बनाया गया एक "Designed and Made in India" लैपटॉप भी देश के सामने पेश किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें