अगले दो सप्ताह में भारत में शुरू हो जाएगा iPhone 6s Plus का प्रोडक्शन

Apple जल्द ही भारत में iPhone 6s Plus प्रोडक्शन ट्रायल तौर पर शुरू करने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी शुरुआत अगले दो सप्ताह में हो जाएगी। बता दें कि iPhone 6s Plus भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाला iphone का मॉडल है।
भारत में फोन के प्रोडक्शन के लिए कंपनी ने Wistron नाम की एक कंपनी से करार किया है। एक्सपर्ट का कहना है कि भारत में असेम्बल होने वाले iphone की कीमत मौजूदा कीमत से 5-7 फीसदी कम होगी।
गौरतलब है कि पिछले साल मेड इन इंडिया iphone के भारत में बिक्री शुरू होने की खबर आई थी। मेड इन इंडिया आईफोन एसई की बिक्री बंगलूरू में चुनिंदा स्टोर से हो रही थी। बिक रहे आईफोन एसई के बॉक्स पर ‘Designed by Apple California, Assembled in India’ लिखा हुआ था।