डॉक्टर से पहले महिला को Apple Watch ने दी गुड न्यूज, हैरान रह गए कपल
Apple Watch Series 8 ने उसे उसकी प्रेगनेंसी के बारे में सबसे पहले बताया है। महिला ने अपने पोस्ट में बताया है कि उसकी हार्ट रेट आमतौर पर 57bpm रहती थी लेकिन पिछले 15 दिनों से एपल वॉच हार्ट रेट 72bpm बता रही थी।

विस्तार
हर साल Apple Watch एक नए और हैरान करने वाले फीचर्स के साथ लॉन्च होती है। इस बार भी एपल ने Apple Watch Series 8 को टेंपरेचर सेंसर के साथ पेश किया है जो महिलाओं के पीरियड को ट्रैक करने के लिए है। आपको बता दें कि यह सेंसर बुखार के बारे में जानकारी नहीं देता है। Apple Watch Series 8 में पीरियड प्रीडिक्शन के अलावा फैमिली प्लानिंग का भी फीचर है। सीधे शब्दों में कहें तो Apple Watch Series 8 प्रेगनेंसी के बारे में बता सकती है और यह साबित भी हो गया है।
एक Reddit यूजर ने दावा है कि Apple Watch Series 8 ने उसे उसकी प्रेगनेंसी के बारे में सबसे पहले बताया है। महिला ने अपने पोस्ट में बताया है कि उसकी हार्ट रेट आमतौर पर 57bpm रहती थी लेकिन पिछले 15 दिनों से एपल वॉच हार्ट रेट 72bpm बता रही थी। इस पर महिला को संदेह हुआ तो उसने कुछ रिसर्च किए जिसमें पता चला कि प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में हार्ट रेट बढ़ जाता है। इसके बाद महिला ने प्रेगनेंसी टेस्ट किया जो कि पॉजिटिव आया।
महिला ने अपने पोस्ट में लिखा, 'स्मार्टवॉच को मालूम है कि मैं प्रेगनमेंट हूं, जबकि मुझे ही प्रेगनेंसी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अगर यह वॉच नहीं होती तो मुझे काफी देर से इसके बारे में पता चलता, क्योंकि मेरा पीरियड देर भी समय पर आया था।'
बता दें कि Watch Series 8 को लेकर कहा था कि यह वॉच फैमिली प्लानिंग में आपकी मदद कर सकती है। एपल ने यह भी कहा था कि यह आपको पीरियड के बारे में सटीक जानकारी देगी। Apple Watch Series 8 की शुरुआती कीमत 45,900 रुपये है।