एपल वॉच में आया ‘Get Active India’ चैलेंज, ऐसे लें हिस्सा

Apple के डिस्ट्रिब्यूटर रेडिंगटन (Redington) और इनग्राम (Ingram) ने भारतीय एपल वॉच यूजर्स के लिए Get Active India चैलेंज लॉन्च किया है। इस चैलेंज का मकसद एपल वॉच यूजर्स को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसकी शुरुआत 15 फरवरी से हो गई है और 14 मार्च तक यह चैलेंज चलेगा।
इस चैलेंज के तहत एपल वॉच यूजर्स को एक-दूसरे से फिटनेस के मामले में मुकाबला करना होगा, हालांकि यह कैंपेन पूरे शहर के लिए है। कैंपेन के तहत यूजर्स को अचीवमेंट बैगेज और हर रोज कुछ प्वाइंट्स मिलेंगे।
यदि आप भी एक एपल वॉच यूजर हैं तो आप इस कैंपेन में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए बकायादा एक चैलेंज एप लॉन्च किया गया है जिसे यूजर्स अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। एप को डाउनलोड करने के बाद कोड के तौर पर ‘India’ डालना होगा और फिर अपने शहर का नाम डालना होगा।
ये भी पढ़ें: Apple Watch Series 6 Review: स्मार्टवॉच के साथ एक जरूरी हेल्थ गैजेट
शहरों के विकल्प के तौर पर दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बैंगलूरू, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ मिलेंगे। यदि आप उपरोक्त शहरों में नहीं हैं तो आपको ‘Rest of India’ का विकल्प चुनना होगा।
ये सब करने के बाद आपकी वजन के हिसाब से आपके चैलेंज दिए जाएंगे। यह गोल आपके एपल वॉच में सेट गए गए गोल से अलग होगा। सेटअप के बाद एक्टिविटी रिंग को पूरा करना होगा। इसका सीधा असर आपकी रैंकिंग पर पड़ेगा।
एक घंटे खड़े रहने पर यूजर्स को एक प्वाइंट मिलेगा। प्रतिदिन अधिकतम 14 स्टैंड प्वाइंट्स मिलेंगे। एक्सरसाइज और स्टैंड ऑवर को मिलाकर हर रोज कुल 40 प्वाइंट्स मिलेंगे। 40 प्वाइंट्स पर ब्रोंज बैगेज मिलेगा, वहीं 60 प्वाइंट्स पर सिल्वर बैगेज और 80 प्वाइंट्स के बाद गोल्ड बैगेज मिलेगा।