सैमसंग के बाद फोल्डेबल iPhone लाने की तैयारी में Apple

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Oct 2017 12:29 PM IST
Apple Reportedly Working With LG Display for a Foldable iPhone
Foldable iPhone

    सैमसंग जहां अगले साल फरवरी तक फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाला है, वहीं अब Apple भी फोल्डेबल आईफोन की तैयारी कर रही है। फोल्डेबल आईफोन की डिस्प्ले के लिए LG Display से बात कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक LG Display फोल्डेबल आईफोन के लिए OLED स्क्रीन डेवलप कर रहा है। एप्पल का यह पहला फोल्डेबल आईफोन 2020 तक बाजार में आ सकता है।

    वहीं रिपोर्ट के मुताबिक LG Innotek फोल्डेबेल आईफोन के लिए एक प्रिेंटेड सर्किट भी तैयार कर रहा है। The Investor के दावे के मुताबिक फोल्डेबल फोन का प्रोडक्शन 2020 के शुरुआत में शुरू होगा, जबकि डिस्प्ले का प्रोडक्शन 2019 की शुरुआत में ही शुरू हो जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः iPhone 8 में बैटरी फूलने की शिकायत के बाद Apple ने शुरू की जांच

    बता दें कि इससे पहले सैमसंग ने कन्फर्म किया है कि वह अगले साल तक फोल्डेबल स्मार्टफोन ला रही है। सैमसंग के इस फोन को गैलेक्सी नोट सीरीज के तहत लॉन्च किया जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः iPhone X की बिक्री से भरेगी सैमसंग की झोली, होगा 400 करोड़ डॉलर का फायदा​

    वहीं लीक रिपोर्ट की मानें तो इस फोन का कोड नेम Galaxy X रखा गया है। Sammobile की रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy X अंदर की तरफ मुड़ने वाला फोन होगा। वहीं कुछ रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन में डुअल स्क्रीन होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें