iPhone 8 में बैटरी फूलने की शिकायत के बाद Apple ने शुरू की जांच

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Oct 2017 12:16 PM IST
Apple is investigating reports of swelling iPhone 8 batteries
swelling iPhone 8 batteries

    Apple के नए आईफोन iPhone 8 में बैटरी फूलने की लगातार शिकायत आ रही है। ताइवान, जापान, कानाडा के बाद अब चीन में आईफोन की बैटरी फूलने की रिपोर्ट सामने आई है।

    अभी तक कुल मिलाकर इस तरह की 10 शिकायतें सामने आईं हैं। इनमें से कई मामलो में फोन बॉक्स में क्रैक हो गया है।

    ये भी पढ़ेंः ब्लैकबेरी का पहला फुल टच-स्क्रीन फोन BlackBerry Motion लॉन्च, जानें कीमत

    वहीं इसी बीच खबर है कि एप्पल इसकी जांच में जुट गया है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रात भर फोन को चार्ज में लगाने के कारण यह दिक्कत आई है। आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की बिक्री भारत में 29 सितंबर से शुरू हो गई है। फोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः गूगल पिक्सल 2, iPhone 8 और गैलेक्सी नोट 8: कौन सा फोन किस मामले में है नंबर 1

    बता दें कि इससे पहले सैमसंग के गैलेक्सी नोट 8 में भी बैटरी के कारण आग लगने की समस्या आई थी जिसके बाद कंपनी ने सभी हैंडसेट को वापस मंगाया और फिर उसका नया वर्जन रिलीज किया है।

    और पढ़ें...