Apple ने रेटिना डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया 16 इंच का मैकबुक प्रो, मिलेगा शानदार कीबोर्ड

एपल ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 16 इंच का मैकबुक प्रो आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। नए मैकबुक प्रो में बड़ी डिस्प्ले के साथ शानदार मैजिक कीबोर्ड दिया गया है। 16 इंच मैकबुक प्रो को कंपनी की वेबसाइट से ऑर्डर किया जा सकता है। नए लैपटॉप को खासतौर पर डेवलपर्स, फोटोग्राफर्स, फिल्ममेकर, म्यूजिक प्रोड्यूसर को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा गया है। एपल ने नए मैकबुक से अपने पुराने 15 इंच वाले मैकबुक प्रो को रिप्लेस किया है।

16 इंच मैकबुक प्रो की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता
एपल के 16 इंच वाले मैकबुक प्रो की शुरुआती कीमत 199,900 रुपये है और इसकी बिक्री अगले सप्ताह से पूरी दुनिया में एपल के आधिकारिक स्टोर से होगी। शानदार एक्सपेरियंस के लिए नए मैकबुक प्रो में 16 इंच की रेटिना डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 8 जीबी तक वर्चुअल रैम मिलेगी। नए लैपटॉप में एपल ने नया मैजिक कीबोर्ड दिया है। इसके अलावा इस लैपटॉप में 64 जीबी तक रैम और 8 टीबी तक की मेमोरी मिलेगी। इसमें 100 वॉट ऑवर की बैटरी है।

नए मैकबुक प्रो में इंटेल के 9वें जेनरेशन का प्रोसेसर मिलेगा। ग्राफिक्स के लिए इसमें AMD रेडियन प्रो 5000M ग्राफिक्स मिलेगा। इसमें छह स्पीकर्स दिए गए हैं। 16 इंच मैकबुक प्रो में एपल का टच बार, टच आईडी सेंसर, फोर्स टच ट्रैकपैड और एपल टी-2 सिक्योरिटी चिप मिलेगी।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें चार थंडरबोल्ट 3 पोर्ट मिलेंगे जिनमें यूएसबी 3.1 जेनरेशन-2 का सपोर्ट होगा। इसकी स्पीड 10Gbps होगी। इसके अलावा आपको 3.5एमएम का हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5 और 720 पिक्सल का फेसटाइम कैमरा मिलेगा। नए मैकबुक का वजन दो किलोग्राम है।
- Sennheiser ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस इयरफोन, कीमत 39,990 रुपये
- Samsung Galaxy Fold Camera Review: फोल्डेबल स्क्रीन के साथ बेहतरीन कैमरा
- Jio यूजर्स को इन किफायती प्रीपेड प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा और कॉल, ये है पूरी लिस्ट
- AirPods Pro की भारत में सेल शुरू, यूजर्स को मिलेगा न्वॉइज कैंसिलेशन फीचर का सपोर्ट