Samsung Galaxy Fold Camera Review: फोल्डेबल स्क्रीन के साथ बेहतरीन कैमरा

सैमसंग ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड (Samsung Galaxy Fold) को भारतीय बाजार में भी पेश कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड भारत में काफी पसंद भी किया जा रहा है, क्योंकि कंपनी के दावे के मुताबिक पहली दो सेल में महज 30 मिनट में गैलेक्सी फोल्ड आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। गैलेक्सी फोल्ड में शानदार परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8150 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम और 512 जीबी की स्टोरेज दी गई है। गैलेक्सी फोल्ड में छह कैमरे भी दिए गए हैं। गैलेक्सी फोल्ड को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है तो आइए इस फोन का कैमरा रिव्यू करते हैं और कुछ फोटो सैंपल भी देखते हैं...

Samsung Galaxy Fold का कैमरा
इस फोन में कुल 6 कैमरे हैं जिनमें से 3 पीछे की ओर, 2 अंदर की ओर और एक फ्रंट में है। फोन को पूरी तरह से खोलने पर आपको सेल्फी के लिए दो फ्रंट कैमरे मिलेंगे, जबकि फोल्ड होने पर सेल्फी के लिए एक लेकिन रियर पर तीन कैमरे मिलेंगे। फोन में रियर पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला पहला लेंस, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला लेंस और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं फ्रंट में 10 मेगापिक्सल व 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। वहीं सेल्फी कैमरा भी 10 मेगापिक्सल का है।

कैमरे की खास करें तो आप जिस एंगल में फोटो क्लिक करें लेकिन फोटो को फोल्ड या अनफोल्ड दोनों मोड में देखने का एक्सपेरियंस शानदार ही होगा। किसी फोटो को आप इस फोन में फोटो एलबम की तरह भी देख सकते हैं। सैमसंग के तमाम फ्लैगशिप फोन की तरह गैलेक्सी फोल्ड का कैमरा भी बेहतरीन है। फोटो में रंगों का मिश्रण शानदार है।