अगर iPhone का करते हैं इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान, लोग खोज रहे हैं हैक करने के तरीके

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sat, 28 Dec 2019 01:01 PM IST
apple iphone have 167 more times at risk of being hack all you need to know
iPhone - फोटो : amar ujala

    इस समय लोग एंड्रॉयड और आईफोन दोनों ही डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, आमतौर पर माना जाता है कि एंड्रॉयड के मुकाबले आईफोन ज्यादा सुरक्षित हैं, क्योंकि प्रीमियम होने के कारण इसमें ज्यादा सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। लेकिन हाल ही में एक रिसर्च में पाया गया है कि गूगल पर आईफोन को हैक करने के तरीके सबसे ज्यादा खोजें गए हैं। तो ऐसे में माना जा सकता है कि इस डिवाइस की हैक होने की संभावना 167 गुना है। तो आइए जानते हैं इस रिसर्च के बारे में...

    इंग्लैंड की रिसर्च कंपनी केस24 डॉट कॉम के मुताबिक, आईफोन से जुड़े यह आकंड़े गूगल सर्च से कलेक्ट किए गए हैं। रिसर्चर्स ने इस आकंड़ों से जानने की कोशिश की हैं कि लोग अलग-अलग मोबाइल को हैक करना चाहते हैं। हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि 'आईफोन कैसे हैक किया जाए' कीवर्ड को गूगल पर करीब 10,040 बार सर्च किया गया है। इससे माना जा सकता है कि हैकर्स के साथ लोग भी आईफोन को हैक करने का तरीका खोज रहे हैं। इसके अलावा लोगों ने गूगल पर 'सैमसंग के फोन कैसे हैक किए जाए' कीवर्ड को भी 700 बार सर्च किया हैं।

    इस रिसर्च के अनुसार, लोगों ने एंड्रॉयड फोन को हैक करने के बारे में कम दिलचस्पी दिखाई है। सैमसंग और एपल को छोड़कर अन्य ब्रांड के डिवाइस को हैक करने को लेकर मासिक तौर पर 100 कम सर्च किए गए हैं। वहीं, सोनी के फोन हैक करने को लेकर 50 सर्च किए गए हैं।

    आपको बता दें कि अमेरिका की टेक कंपनी एपल ने सितंबर में आईफोन 11 सीरीज को बाजार में उतारा था। इन डिवाइस की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इन फोन में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा फोन में एपल का A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने दुनिया के सबसे तेज सीपीयू और जीपीयू का दावा किया है। इस फोन में iOS 13 मिलेगा। इसके अलावा इसमें डार्क मोड भी मिलेगा।

    कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला होगा जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला है जिसका अपर्चर f/2.4 है। वहीं फ्रंट कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का मिलेगा। दोनों कैमरे के साथ 4के और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें