iPhone 15 Pro Max के कैमरे और डिस्प्ले की लीक यूजर्स को कर देगी निराश! नहीं मिलेंगे ये बड़े अपग्रेड

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 29 May 2023 02:10 PM IST
सार

नए आईफोन सीरीज के टॉप-एंड वेरिंयट iPhone 15 Pro Max में भी पुराने मॉडल की तरह IMX803 सेंसर के साथ 48MP 1/1.28 इंच का लेंस इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, फोन को पहले से थोड़ा कॉन्पैक्ट बनाया जा सकता है।

apple iPhone 15 Pro Max may feature same camera specs as iPhone 14 Pro Max report
एपल सितंबर में नई आईफोन सीरीज को लॉन्च कर सकता है। - फोटो : Apple

    विस्तार

    साल की शुरुआत से ही एपल के आगामी लाइन-अप, iPhone 15 सीरीज के बारे में चर्चाएं शुरू हो गईं हैं, जो इस साल सितंबर में आने वाली है। पहले इस सीरीज के टॉप-एंड वेरिंयट प्रो मैक्स के बारे में अटकलें तेज हो गई है। लेटेस्ट लीक में दावा किया जा रहा है कि इस फोन को iPhone 14 Pro Max जैसे ही डिस्प्ले और कैमरे से लैस किया जाएगा। यानी यूजर्स इन मामले में निराश होने वाले हैं। यानी आईफोन 15 प्रो मैक्स में एम 12 ओएलईडी पैनल टेक्नोलॉजी होने वाली है, जिसे कंपनी ने पिछली साल लॉन्च किए आईफोन 14 लाइन-अप में पेश किया था।

    नए आईफोन सीरीज के टॉप-एंड वेरिंयट 15 प्रो मैक्स में भी पुराने मॉडल की तरह IMX803 सेंसर के साथ 48MP 1/1.28 इंच का लेंस इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, फोन को पहले से थोड़ा कॉन्पैक्ट बनाया जा सकता है। दावा है कि आईफोन 15 प्रो और प्रो मैक्स की डिस्प्ले साइज में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, लेकिन आईफोन की बैजल्स को कम किया जाएगा। IPhone 15 प्रो मैक्स कथित तौर पर 77.6 मिमी के बजाय 76.7 मिमी की नैरो डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है।

    लीक्स के अनुसार, कंपनी फोन के सेंसर में बदलाव करने की जगह ऑप्टिकल जूम को बढ़ा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 15 प्रो मैक्स में periscope telephoto लेंस का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो 6x Optical जूम सपोर्ट के साथ आएगा। यानी नए आईफोन में पहले से बेहतर जूम दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें