Apple Event 2020 Today: कौन-कौन से प्रोडक्ट होंगे लॉन्च, कैसे देखें इवेंट, जानें सबकुछ

एपल के Time flies इवेंट का आज यानी 15 सितंबर को आयोजन हो रहा है। एपल का Time flies इवेंट आज रात को 10.30 बजे शुरू होगा। तमाम टेक इवेंट की तरह एपल का यह इवेंट भी वर्चुअल होगा। इस इवेंट में एपल नई वॉच सीरीज 6 के साथ नया आईपैड एयर भी पेश कर सकता है, हालांकि खबर यह भी है कि इस इवेंट में एपल एक सस्ती स्मार्टवॉट भी पेश कर सकता है। आइए जानते हैं इस इवेंट के बारे में सबकुछ...
इवेंट का समय और लाइव स्ट्रीमिंग
एपल के Time flies इवेंट का आयोजन वर्चुअली हो रहा है। इवेंट की शुरुआत आज रात 10.30 बजे होगी। इवेंट का लाइव प्रसारण एपल की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा।
Time flies में कौन-कौन से प्रोडक्ट हो सकते हैं लॉन्च
वैसे तो हर बार की तरह इस बार भी एपल ने अपने इस इवेंट को लेकर कुछ खास जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कुछ लीक रिपोर्ट्स सामने आई हैं। खबर है कि इस इवेंट में एपल वॉच सीरीज 6 की लॉन्चिंग होगी। एपल वॉच सीरीज 6 में इनबिल्ट ब्लड ऑक्सीजन मीटर होगा।
साथ ही प्लस ट्रैकिंग और हर्ट रेट मॉनिटरिंग की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस वॉच में फास्ट प्रोसेसर मिलेगा और यह वॉच 40एमएम और 44एमएम की दो साइज में लॉन्च होगी। वॉच 6 में अलवेज ऑन डिस्प्ले मिलेगी।
Apple Watch SE
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एपल वॉच सीरीज 6 के साथ कंपनी एपल वॉच एसई भी पेश कर सकती है जो कि एक किफायती स्मार्टवॉच होगी। एपल वॉच एसई का मुकाबला फिटबिट, हुवावे और सैमसंग जैसी कंपनियों की स्मार्टवॉच से होगा। एपल वॉच एसई सीरीज को भी 40एमएम और 44एमएम वेरियंट में पेश किया जा सकता है। इस किफायती वॉच में भी अलवेज ऑन डिस्प्ले, हर्ट रेट मॉनिटर, ईसीजी और जीपीएस जैसे फीचर्स मिलेंगे।
iPad Air (2020)
एपल के इस इवेंट में तीसरी बड़ी घोषणा नए आईपैड एयर को लेकर हो सकती है। आईपैड एयर 2020, iPad Air 3 का अपग्रेडेड वर्जन होगा जिसे पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था। नए आईपैड एयर 2020 की डिजाइन आईपैड प्रो की तरह होगी। बड़ी डिस्प्ले के साथ टच आईडी का सपोर्ट मिलेगा।
Apple One
इस इवेंट में एपल वन नाम से एक नया प्रोडक्ट पेश हो सकता है। एपल वन कंपनी की सब्सक्रिप्शन आधारित सेवा होगा जिसके तहत यूजर्स शुल्क देकर एपल म्यूजिक और एपल टीवी प्लस का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ क्लाउड सर्विस भी मिल सकती है।
- Poco m2 की भारत में पहली सेल आज, यह है कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन
- 21 सितंबर को भारत में लॉन्च होंगे Realme Narzo 20 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास
- 24 घंटे के अंदर भारत में लॉन्च होगा Xiaomi Redmi 9i, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स
- Samsung Galaxy S20 FE भारत में 23 सितंबर को हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होगा खास?