एप्पल ने आईपॉड शफल और आईपॉड नैनो को किया बंद, आईपॉड टच की बढ़ाई स्टोरेज

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 29 Jul 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
Apple discontinues iPod Nano and iPod Shuffle, increased iPod touch storage
iPod nano and shuffle

    अगर आप भी एप्पल का आईपॉड शफल और आईपॉड नैनो यूज करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। कंपनी ने अब इन दो डिवाइस को बंद करने का ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी एप्पल स्टोर से इन दोनों डिवाइस को हटा रही है। बता दें कि इससे पहले कंपनी एप्पल आईपॉड क्लासिक को भी बंद कर चुकी है।

    बताया जा रहा है कि कंपनी इन म्यूजिक प्लेयर को इसलिए बंद कर रही है, क्योंकि इन दोनों में इंटरनेट कनेक्टिवी नहीं है। साथ ही ये काफी पुराने भी हो गए हैं। एप्पल ने आईपॉड शफल को 2005 में लॉन्च किया था। इसमें स्क्रीन नहीं दी गई है और इसकी कीमत 3,700 रुपये है।

    विज्ञापन

    हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इन दोनों डिवाइस के बदले आप आईपॉड टच ले सकते हैं। कंपनी ने अब आईपॉड टच को ज्यादा स्टोरेज में भी लॉन्च कर रही है। यानी अब आपको आईपॉड टच में 32 जीबी और 128GB तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इससे पहले 16 जीबी और 64 जीबी की स्टोरेज मिलती थी। 32 और 128 जीबी वेरियंट की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है। यानी आप इसे $299 यानी 19,182 रुपये है। आईपॉड टच सिल्वर, गोल्ड, पिंक, स्पेस ग्रे, ब्लू और रेड कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें