Smartphone: स्मार्टफोन बाजार पर एपल का दबदबा, शिपमेंट के मामले में सैमसंग को पीछे छोड़ा

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 10 Mar 2026 10:24 AM IST
सार

Smartphone Shipments Apple Samsung:

स्मार्टफोन बाजार के लिए 2025 काफी प्रतिस्पर्धी साल रहा। इस दौरान एपल ने वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा स्मार्टफोन भेजकर पहला स्थान हासिल किया। लंबे समय से टॉप पर रहने वाली सैमसंग को इस बार दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

apple beats samsung 2025 global smartphone shipments report
एपल बना टॉप स्मार्टफोन ब्रांड - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में 2025 के दौरान एपल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने पूरे साल में लगभग 232.10 मिलियन स्मार्टफोन दुनिया भर में भेजे और इस तरह वह शिपमेंट के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गई। कई वर्षों से इस सूची में शीर्ष पर रहने वाली सैमसंग इस बार थोड़े अंतर से पीछे रह गई। सैमसंग ने 2025 में करीब 223.40 मिलियन स्मार्टफोन की शिपमेंट दर्ज की। एपल की इस सफलता के पीछे उसके प्रीमियम स्मार्टफोन की मजबूत मांग और वैश्विक बाजार में धीरे-धीरे आ रही रिकवरी बड़ी वजह रही है।

    चीनी कंपनियों का भी मजबूत दबदबा

    स्मार्टफोन बाजार से जुड़े विभिन्न संस्थानों जैसे IDC, Gartner, GSMArena और Counterpoint के आंकड़ों के आधार पर तैयार रैंकिंग में यह भी सामने आया कि बाजार पर चीनी कंपनियों का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

    इस सूची में शाओमी तीसरे स्थान पर रही, जिसने लगभग 168.50 मिलियन स्मार्टफोन की शिपमेंट की। इसके बाद विवो ने करीब 105.25 मिलियन और ओप्पो ने लगभग 104.80 मिलियन यूनिट्स भेजकर क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया।

    यह भी पढ़ें: एआई का ज्यादा इस्तेमाल कर रहा है आपके दिमाग को 'फ्राई', रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    अन्य कंपनियों की बात करें तो मोटोरोला ने 44.61 मिलियन, रियलमी ने 37.91 मिलियन, हुआवेई ने 36.51 मिलियन, टेक्नो मोबाइल ने 15.64 मिलियन और इन्फिनिक्स ने 13.93 मिलियन स्मार्टफोन की शिपमेंट की।

    बाजार में दिखा दो अलग-अलग रुझान

    आंकड़ों से यह भी साफ होता है कि स्मार्टफोन उद्योग में दो अलग-अलग रुझान देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ एपल और सैमसंग जैसे ब्रांड प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ कई चीनी कंपनियां किफायती स्मार्टफोन के जरिए उभरते बाजारों में बड़ी संख्या में ग्राहकों तक पहुंच बना रही हैं।

    काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार 2025 में वैश्विक स्मार्टफोन शिपमेंट में साल दर साल लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान एप्पल ने करीब 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की, जो प्रमुख कंपनियों में सबसे ज्यादा है। इसके पीछे उभरते बाजारों में बढ़ती मांग और आईफोन 17 सीरीज की लोकप्रियता को अहम कारण माना जा रहा है।

    एपल को कैसे मिली बढ़त?

    बाजार अनुसंधान से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि एपल की सफलता के पीछे कई कारण हैं। कंपनी का मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम, नए तकनीकी फीचर्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित क्षमताएं इसकी लोकप्रियता को बढ़ा रही हैं। इसके अलावा कंपनी की सप्लाई चेन भी काफी मजबूत मानी जाती है।

    रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में वैश्विक स्मार्टफोन शिपमेंट में लगभग 2 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान एपल ने करीब 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की, जो टॉप ब्रांड्स में सबसे ज्यादा है।

    यह सफलता मुख्य रूप से उभरते बाजारों में बढ़ती मांग और iPhone 17 सीरीज की लोकप्रियता के कारण मिली।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें