Apple Airpods: सिर्फ 1499 रुपये में एपल एयरपॉड्स खरीदने का मौका, यहां मिल रहा शानदार डिस्काउंट, जानें ऑफर्स
Apple Airpods (3rd Generation) के साथ 17,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानी आप पुराने ईयरफोन के बदले और बचत कर सकते हैं।

विस्तार
यदि आप एपल प्रोडक्ट के दिवाने हैं और नए एपल एयरपॉड्स खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर Apple Airpods (3rd Generation) की खरीद पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के साथ आप एयरपॉड्स को सिर्फ 1499 रुपये में खरीद सकते हैं। चलिए जानते हैं एयरपॉड्स के ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
फ्लिपकार्ट पर Apple Airpods (3rd Generation) को 9 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी एमआरपी 20,900 रुपये है। सिर्फ इतना ही नहीं एयरपॉड्स को कोटक बैंक के साथ खरीदने पर 10 प्रतिशत (1000 रुपये तक) और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के साथ खरीदने पर 2 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। वहीं एयरपॉड्स की खरीद पर 3,167 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई सुविधा भी मिल रही है।
Apple Airpods (3rd Generation) के साथ 17,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानी आप पुराने ईयरफोन के बदले और बचत कर सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर की कीमत पुराने डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल की कंपनी पर पूरी तरह निर्भर करती है। आप बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर के साथ काफी कम कीमत में Apple Airpods खरीद सकते हैं।