अमेरिका ने बनाया दुनिया का सबसे ताकतवर सुपर कंप्यूटर, चीन को छोड़ा पीछे

अमेरिका के वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली और स्मार्ट वैज्ञानिक सुपर कंप्यूटर बनाने का दावा है। दुनिया का सबसे ताकतवर यह सुपर कंप्यूटर प्रति सेकंड 200,000 ट्रिलियन गणनाओं को पूरा कर सकता है। इसका इस्तेमाल ऊर्जा, उन्नत सामग्री और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फिल्ड में अनुसंधान के लिए होगा। बता दें कि इससे पहले 2013 में अमेरिका के पास दुनिया का सबसे शक्तिशाली कंप्यूर था लेकिन अगले साल चीन ने अमेरिका से यह ताज छीन लिया था। वहीं अमेरिका एक बार फिर इस मामले में पहले पायदान पर आ गया है।
इस सुपर कंप्यूटर को अमेरिका के ऊर्जा विभाग ओक रिज नेशनल लेबोरेटरी (ओआरएनएल) द्वारा तैयार किया गया यह समिट नाम का यह सुपर कंप्यूटर अपने पिछले सुपर कंप्यूटर टाइटन से आठ गुना अधिक शक्तिशाली होगा। इतना ही नहीं इसने दुनिया के सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर तियान्हे-2 को भी पीछे छोड़ दिया है। तियान्हे-2 चीन का सुपरकंप्यूटर है और एक सेकंड में 33 हजार 860 ट्रिलियन कैलकुलेशन करता है।
4608 कंप्यूट सर्वर लगे हैं समिट में
समिट आईबीएम एसी922 सिस्टम है, जिसमें 4608 कंप्यूट सर्वर लगे हुए हैं। प्रत्येक सर्वर में दो 22-कोर पावर9 प्रोसेसर और छह एनवीआईडीआईए टेस्ला वी100 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट ऐक्सेलरेट लगे हैं, जो डुअल-रेल मेलानॉक्स ईडीआर 100 जीबी/एस इनफिनिबैंड से इंटरकनेक्टेड हैं। समिट में डाटा मूवमेंट के लिए हाई-बैंडविथ पथवे के अलावा 10 से अधिक पेटाबाइट्स मेमोरी जोड़ी गई हैं। इससे डाटा मूवमेंट बहुत तेजी से होता है। इन्हीं खूबियों से यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर बनकर उभरा है।