Ambrane ने भारत में लॉन्च किए दो पावरबैंक, 20000mAh की है क्षमता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Aug 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Ambrane launches its newest Made In India Power Banks exclusively with Flipkart
Ambrane powerbank - फोटो : amarujala

    इंडियन मोबाइल एसेसरीज ब्रांड एम्ब्रेन ने पावरलिट सीरीज के दो “मेड इन इंडिया” पावरबैंक पेश किए हैं जिनमें पावरलिट एक्सएल (2000 एमएएच) और पावरलिट पीआरओ (10000 एमएमएच) शामिल हैं। इन दोनों पावरबैंक फास्ट चार्जिंग और पावर डिलिवरी टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।

    कंपनी के दावे के मुताबिक एम्ब्रेन भारत में पावरबैंक बनाने वाला पहला ब्रांड है। अब यह कंपनी पावर बैंक्स में नए-नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी देने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी लिथियम पॉलिमर बैटरी वाले पावरबैंक बना रही है जो कि ली-ऑयन बैटरी की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और सक्षम है। सभी पावरबैंक में फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

    विज्ञापन

    कंपनी का दावा है कि इस पावरबैंक से मोबाइल या किसी अन्य डिवाइस को 30 मिनट में फोन 0 से 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। पावरबैंक के साथ सेफ्टी के लिए सर्किट चिप प्रोटेक्शन की नौ परतें दी गईं हैं। पावरबैंक की बॉडी ओरिजिनल मेटल की बॉडी की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Samsung का यह सस्ता फोन हुआ और सस्ता, नई कीमत 9,000 से भी कम

    पावरलिट एक्सएल (20000 एमएमएच) ट्रिपल चार्जिंग आउटपुट के साथ आता है, जिसमें 2 यूएसबी पोर्ट और एक टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। दूसरी ओर पावरलिटप्रो (10000 एमएएच) ड्यूल पोर्ट के साथ आता है, जिसमें 1 यूएसबी और एक टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। यूएसबी पोर्ट्स से इन पावर बैंक को 22.5 वॉट की बिजली की रफ्तार की तरह तेज चार्जिंग स्पीड मिलती है।

    टाइप सी पोर्ट 18 वॉट की दो-तरफा चार्जिंग तकनीक (पावर डिलिवरी टेक्नोलॉजी) प्रदान करता है। दोनों पावरबैंक के साथ 180 दिनों की वॉरंटी मिल रही है और इनकी बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से हो रही है। पावर लिट एक्सएल मैटेलिक ब्लैक और ग्रीन कलर में मिल रहा है। वहीं पावरलिट प्रो (मैटेलिक रेड और ब्लैक कलर) में उपलब्ध है। इन दोनों मॉडलों की कीमतें क्रमश: 1,499 रुपये और 999 रुपये हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें