घरेलू कंपनी Ambrane ने वाई-फाई राउटर के लिए लॉन्च किया पावरबैंक, पांच घंटे तक लगातार मिलेगा बैकअप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Aug 2022 03:06 PM IST
सार

Ambrane PowerVolt Router UPS की बॉडी प्लास्टिक की है और इसे भारतीय मानक ब्यूरो का सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। इस पावरबैंक को कंपनी की साइट से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Ambrane announces Power Backup for Routers called PowerVolt Router UPS
Ambrane PowerVolt Router UPS - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Ambrane ने वाई-फाई राउटर के लिए पावरबैंक लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने इस नए प्रोडक्ट को Ambrane PowerVolt Router UPS नाम दिया है। Ambrane PowerVolt Router UPS को महज 30 सेकेंड में इंस्टॉल किया जा सकता है। Ambrane PowerVolt Router UPS में 6000mAh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है जिसे लेकर पांच घंटे के बैकअप का दावा है।

    Ambrane PowerVolt Router UPS की बॉडी प्लास्टिक की है और इसे भारतीय मानक ब्यूरो का सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। इस पावरबैंक को कंपनी की साइट से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 999 रुपये रखी गई है। किसी अन्य ई-कॉमर्स साइट पर इसकी उपलब्धता के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    Ambrane PowerVolt Router UPS को 12V की डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। एंब्रेन के इस पावरबैंक के साथ एलईडी इंडिकेटर भी दिया गया है। इसके साथ तीन कनेक्शन केबल बॉक्स में मिलेंगे जिनका इस्तेमाल आप अपने राउटर के पोर्ट के हिसाब से कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी के दावे के मुताबिक Ambrane PowerVolt Router UPS पूरी तरह से एक मेड इन इंडिया प्रोडक्ट है और इसे भारत में ही डिजाइन भी किया गया है। Ambrane ने कहा है कि अगले तीन महीने में वह ऑडियो, स्मार्ट वियरेबल और मोबाइल एक्सेसीरीज कैटेगरी में कई लॉन्चिंग करने वाली है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें