Amazon ला रहा है 6,000 रुपये में अपना फोन, जानें खासियत

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन एक बार फिर से मोबाइल बाजार में वापसी करने जा रही है। 20151 में अपने स्मार्टफोन को बंद करने के बाद अमेजॉन Ice सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इस नए फोन के साथ कंपनी भारतीय मोबाइल बाजार सहित कई देशों में वापसी करना चाहती है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसी साल भारत में स्मार्टफोन लॉन्च हो कर रही है।
कैसा होगा अमजॉन का स्मार्टफोन और क्या होगी खासियत ?

अमेजॉन का आने वाले स्मार्टफोन एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन पर चलेगा। साथ ही इस फोन में गूगल की सभी सेवाएं जैसे जीमेल, प्ले-स्टोर रहेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेजॉन आइस में 5.5 या 5.2 इंच की डिस्प्ले हो सकती है। इसके अलावा कैमरे की बात करें तो 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है।
वहीं फोन में 2 जीबी रैम औ 16 जीबी स्टोरेज होने की बात सामने आ रही है। फोन में गूगल असिस्टेंट भी होगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर और फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। फोन की कीमत 6 हजार रुपये तक हो सकती है।
बता दें कि इससे पहले अमेजॉन ने साल 2014 में अमेजॉन फायर फोन लॉन्च किया था, हालांकि फोन की बिक्री कुछ खास नहीं रही थी। बताया जाता है कि फोन की कुल बिक्री 35,000 के करीब हुई थी।