4,999 रुपये वाले इस फोन में हैं रेडमी 5ए से ज्यादा फीचर्स, आज है सेल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 23 Feb 2018 11:01 AM IST
Amazon's 10or D Smartphone available exclusively on Amazon India today
10.or D

    अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ कम कीमत में भारत में केवल शाओमी का ही रेडमी 5ए स्मार्टफोन ही मौजूदा था लेकिन उसको टक्कर देने के लिए अमेजॉन ने अपना स्मार्टफोन 10.or D 4,999 रुपये में बाजार में उतार दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि रेडमी 5ए की भी शुरुआती कीमत भी 4,999 रुपये है। वैसे खास बात यह है कि 10.or D में रेडमी 5ए से ज्यादा फीचर्स मिल रहे हैं। फोन के साथ अमेजॉन प्राइम यूजर्स को 1 साल की अतिरिक्त वारंटी भी दे रही है। बड़ी बात यह है कि रेडमी5ए में फिंगरप्रिंट नहीं है लेकिन इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।

    10.or D की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    10.or D
    10.or D

    इस फोन में 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन को मात्र 0.2 सेकेंड में अनलॉक किया जा सकता है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। यह 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरियंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन के 2 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 4,999 रुपये और 3 जीबी रैम की कीमत 5,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें