सिर्फ 29,999 रुपये में मिल रहा है वनप्लस 6, यहां मिलेगा ऑफर

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus नए फ्लैगशिप लांच करने की तैयारी में है। अभी तक लीक रिपोर्ट की मानें तो 16 अक्टूबर को वनप्लस 6टी लांच हो सकता है। वहीं वनप्लस के फोन को चाहने वालों को अमेजॉन ने अच्छी खबर दी है। दरअसल 10 अक्टूबर से अमेजॉन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आयोजन हो रहा है और इसी सेल में वनप्लस 6 को सिर्फ 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 34,999 रुपये है।
बता दें कि अमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 15 अक्टूबर तक चलेगा। अमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में वनप्लस 6 पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही यदि आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो भी 10 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : ये 6 ऐप लगा चुके हैं लाखों लोगों को चूना, आपके फोन में हैं तो तुरंत डिलीट करें
वनप्लस 6 की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.28 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। OnePlus 6 पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है और रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

फोन में 3300mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि आधे घंटे की चार्जिंग में यह फोन दिनभर का बैकअप देगा। फोन में हेडफोन जैक भी दिया गया है। OnePlus 6 के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 20 मेगापिक्सल का है।
वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 4के वीडियो शूट किया जा सकेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक दिया गया है। इस फोन की भारत में शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है।